Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • मेरठ न्यूज: थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की बुलेट के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की बुलेट के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Meerut News: Police station Sadar Bazar police arrested three accused with fake bullet

मनीष गुप्ता मेरठ :  जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार आगामी पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान 07 अप्रैल को फर्जी काली बुलेट क्लासिक 350 मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेन नंबर, इंजन नंबर व चैसिस नंबर हरियाणा राज्य में चल रही असल बुलेट मोटर साइकिल का अंकित है, के साथ तीन अपराधियों मौहम्मद शोएब पुत्र इमामुदीन निवासी मकान नंबर 1072 किदवई नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ व मौहम्मद सरफराज पुत्र मौहम्मद चांद मियां निवासी मकान नंबर 308 सराय बहलींम थाना कोतवाली मेरठ व मौहम्मद इलियास पुत्र मौहम्मद इदरीश निवासी मकान नंबर 620 ढबाईनगर थाना नौचंदी मेरठ को गिरफ्तार किया गया। इस बुलेट मोटर साइकिल का चालान जनपद मेरठ में मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार के द्वारा चालान किया गया था । आर सी के अनुसार जब यह चालान वास्तविक बुलेट स्वामी के पास पहुँचा तो उसके द्वारा मुख्य आरक्षी सुधीर को सूचित कराया कि वह कभी अपनी बुलेट के साथ मेरठ नही आया है उसकी बुलेट मोटर साइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर पर कोई फर्जी बुलेट चल रही है ।

Meerut News: Police station Sadar Bazar police arrested three accused with fake bullet

गिरफ्तार तीनों अपराधियो से सख्ती से पूछताछ की गई तो तीनो व्यक्तियो ने एक साथ एक स्वर मे बताया कि साहब यह बुलेट जावेद पुत्र हारुन निवासी सराय बहलीम रांगडो की चौपाल थाना कोतवाली मेरठ, कही से चोरी करके लाया था । हम तीनो व्यक्ति व जावेद और उसका पिता मोहम्मद हारुन पुत्र हाजी अय्युब निवासी सराय बहलीम थाना कोतवाली मेरठ ने मिलकर उक्त मोटर साइकिल पर किसी दूसरी काली बुलेट क्लासिक 350 की नम्बर प्लेट लगाया था तथा इसकी असली चैसिस नम्बर व इंजन नम्बर बदल दिये थे । हम पांचो लोग मिलकर इसी तरह चैसिस नम्बर व इंजन नम्बर बदलकर व फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर कई बाईके व स्कूटी बेच चुके है तथा जो पैसा मिलता था उसे हम पांचो आपस मे बराबर हिस्से मे बांट लेते थे । जावेद चोरी वाहनों के कागज बनवाता है तथा हम लोग मिलकर वाहन को सस्ते दामो पर बेच देते है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

शोएब पुत्र इमामुदीन निवासी मकान नंबर 1072 किदवाईनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ। व मौहम्मद सरफराज पुत्र मौहम्मद चाँद मियाँ निवासी मकान नंबर 308 सराय बहलीम थाना कोतवाली मेरठ व मौहम्मद इलियास पुत्र मौहम्मद इदरीश निवासी मकान नंबर 620 ढबाईनगर थाना नौचन्दी मेरठ।
फरार अभियुक्त- जावेद पुत्र हारुन निवासी सरायबहलीम रांगडो की चौपाल थाना कोतवाली मेरठ। व मोहम्मद हारुन पुत्र हाजी अय्यूब निवासी सरायबहलीम रांग़डो की चौपाल थाना कोतवाली जनपद मेरठ।

बरामदगी

फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर, चैसिस नंबर व इंजन नम्बर वाली बुलेट मोटर साइकिल।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का मात्र 2 घंटे में सफल अनावरण
Next: एसेम्बली बम कांड दिवस पर एआइएसएफ वैशाली ने सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d