संवाददाता: मनीष गुप्ता
आज मेरठ शहर के राम सहाय इंटर कॉलेज गढ़ रोड मेरठ के प्रांगण में क्रीड़ा भारती कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष जी ने खिलाड़ियों के साथ विचार विमर्श किया। बच्चो को स्पोर्ट्स के विषय में बताया गया। बच्चो को बताया की स्पोर्ट्स में जाने से आपको क्या लाभ होगा। बैठक के दौरान अध्यक्ष जी ने क्रीड़ा के अंतर्गत आने वाले सभी खेल के विषय में विस्तार से बताया। बच्चो का हौसला अफजाई करते हुए बहनों को बताया की वह किस तरह से क्रीड़ा में अपना भविष्य सुरक्षित बना सकती है। इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल, प्रांत संपर्क प्रमुख राजन, पूर्व प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर संदीप त्यागी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।