Meerut News: It rained from the sky. road made pond
संवाददाता: मनीष गुप्ता
परसो से हो रही बारिश के कारण थाना रेलवे रोड क्षेत्र के अंतर्गत जैन नगर कॉलोनी के सामने सड़के बनी तालाब। जमा हुआ नालों का गंदा पानी। कारण पानी निकासी का रास्ता ही बंद पड़ा है। इस जगह पर रोज ही इस तरह गंदा पानी भरा रहता है। जिस कारण निकलने में बहुत परेशानी होती है। शहर के अंदर बहुत सी छोटी छोटी और बड़ी बड़ी कोलोनिया बनी हुई है। कही सीवर लाइन डाली गई है। कही पर नही डाली गई है।

कॉलोनियों की नालियों को रोड के मुख्य नालों से जोड़ रखा है। लेकिन यह नाले पूरी तरह से चोक हुए पड़े है। जिस कारण गंदा पानी आगे नही जा पाता है। और वही सड़ता रहता है। और इसी कारण घरों से निकलने वाला गंदा घर के बाहर ही नालियों में रुक जाता है। और वही सड़ता रहता है। जिस कारण जानलेवा मच्छर पैदा होने लगते हैं। और नई नई बीमारियां जन्म लेने लगती हैं।

यह जानलेवा बीमारियां घर के बाहर खेलने वाले बच्चो को बहुत जल्दी अपने शिकंजे में जकड़ लेती है। और छोटे छोटे बच्चे जल्दी बीमार हो जाते हैं। नगर निगम इसकी तरफ ध्यान नही दे रहा है। जिसकी तरफ नगर निगम और पार्षद जी को जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए। बीमारियों के ढेर पर जिंदगी जी रहे हैं जैन नगर के ग्रह वासी। इनकी फरियाद कोई नही सुनता है।