मेरठ न्यूज: लॉक डाउन के चलते पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान।

संवाददाता: रेनू
सरकार के आदेशानुसार प्रशासन सख्ती दिखाते हुए। विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया। मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार कोरोना के दौरान अनलॉकडाउन का सही से पालन ना करने वालो के विरुद्ध चेकिंग करते हुए। थाना सदर बाजार सोफिया गर्ल्स चौराहे पर वाहनों की चेकिंग करते हुए थाना सदर बाजार साथ में उप निरीक्षक निकलेश रस्तोगी पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक व उनकी पुलिस टीम ने जगह जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान शुरू किया । थाना सदर बाजार पुलिस ने बताया कि जो व्यक्ति बिना मास्क पहने मिलता है उनका चालान काटा गया। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सख्ती के साथ कहा कि जो व्यक्ति मास्क लगा कर नही निकलेगा उसके खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष कानून करवाई की जायेगी। किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने। व दो से ज्यादा लोग एक साथ ना खड़े हो। और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दूरी बनाए रखे।