संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी किठौर सहायक पुलिस अधीक्षक /थाना प्रभारी थाना मुण्डाली के दिशा निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 29 जुलाई को थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मुण्डाली में ट्यूवैलो से स्टार्टर , मोटर , कैविल आदि चोरी करने वाले गैग का पर्दाफाश अभियुक्त गण द्वारा 27 जून को सिसौली जंगल से ट्यूवैलो में कूम्बल लगाकर स्टार्टर चोरी किया जिसके सम्बन्ध में मुकदमा अपराध संख्या 220/21 धारा 457/380 एक जुलाई को राजकीय स्कूल मुण्डाली का ताला तोडकर 04 पंखे चोरी किये थे जिसके सम्बन्ध में थाना मुण्डाली पर मुकदमा अपराध संख्या 230/21 धारा 457/380, 13 जुलाई को नगलामल जंगल से ट्यूवैल से स्टार्टर चोरी किये जिसके सम्बन्ध में मुकदमा अपराध संख्या 242/21 धारा 379, 13 जुलाई को ही नगलामल जंगल से ट्यूवैलो से कुम्बल लगाकर स्टार्टर चोरी किये जिसके सम्बन्ध में मुकदमा अपराध संख्या 243/21 धारा 457/380/352 तथा 13 जुलाई को ग्राम जिसौरी के स्कूल से समर सेविल चोरी किया

जिसके सम्बन्ध में मुकदमा अपराध संख्या 244/21 धारा 380 पंजीकृत है 29 जुलाई की रात्रि को दौराने चैकिंग द्वारा मुखबिर खास सूचना मिली कि समयपुर रोड से ग्राम आड जाने वाले रास्ते से कुछ चोर ट्यूवैलो से सामान चोरी कर मय सामान के आ रहे है यदि जल्दी की जाय तो पकडे जा सकते है इस सूचना पर विश्वास करके थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा समयपुर से आड जाने वाली सडक पर कर रहे थे कि चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र में हो रही टयूवैलो पर चोरी में दो युवको को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी के उपकरण से सम्बन्धित माल स्टार्टर , पंखा , केबिल आदि सामान बरामद हुआ । अभियुक्त गण द्वारा थाना मुंडाली पर पंजीकृत विभिन्न चोरियो को करने का इकबाल करते हुये माल को मेरठ मे कबाडी के यहाँ बेचना बताया है । अभियुक्त गण के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान पुत्र अकबर निवासी ग्राम मुण्डली थाना मुण्डाली जिला मेरठ, नाजिम पुत्र अनबर निवासी ग्राम मुण्डली थाना मुण्डाली जिला मेरठ। बरामदगी चार स्टार्टर, एक पंखा, बिजली के केबल।