Breaking Newsइटावाउतरप्रदेशमेरठ

मेरठ न्यूज: गणतंत्र दिवस पर बीजेपी ने किया जनसंपर्क।

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर बहुत जोर शोर के साथ तैयारी चल रही है। इसी श्रृंखला में आज गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बीजेपी प्रत्याशी व कार्यकताओं ने जनसंपर्क किया। इसी क्रम में किठौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव गांव में सत्यवीर त्यागी ने जनसंपर्क किया। सत्यवीर त्यागी जैसे ही क्षेत्र में पहुंचे किठौर की जनता का स्नेह और आशीर्वाद जनसंपर्क के दौरान मिला। ग्राम कैलीरामपुर में भी जनसभा को संबोधित किया गया। आज अम्हैड़ा आदिपुर और मामेपुर में भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। यहां मिले जन-समर्थन के लिए मैं आप सभी का आभारी हूँ। सभी ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने का आश्वासन दिया।

मलियाना मंडल दक्षिण विधानसभा में मेवला, ट्रांसपोर्ट नगर, उमेश विहार, बनवारी वाटिका, गुप्ता कॉलोनी, नई बस्ती, मलियाना, मे भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा संयुक्त जनसंपर्क किया गया जिसमें लोगों को अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं द्वारा यह भी बताया गया कि आने वाले समय में सरकार द्वारा क्या क्या सुविधाएं आपको दी जाएगी। उनका भी विवरण दिया। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अखिल गोयल, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार, किरण शर्मा महिला मोर्चा, पूनम पाल, कविता तिवारी, कुसुम, कुसुम गौतम, सपना अग्रवाल, राहुल सांवरिया युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष राजू मेवला, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया व क्षेत्रीय अध्यक्ष हंसराज जाटव व महानगर अध्यक्ष विनय वीरालिया के साथ तीनों विधानसभा में डोर तो डोर जाकर जनसंपर्क किया। और आगामी 10 फ़रवरी को सभी मतदाताओं से भाजपा के लिए मतदान करने की अपील की। इस मौके पर संदीप खटीक महानगर उपाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा मेरठ महानगर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने की अपील की।

जनवाद टाइम्स इटावा

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स