संवाददाता: रेनू
मेरठ जिले में 28 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , पुलिस अधीक्षक नगर , क्षेत्र अधिकारी कोतवाली के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष जी ने थाना कोतवाली अपनी पुलिस टीम के साथ हापुड अड्डे व अन्य जगह पर प्रवासी मजदूर कामगार व जरूरतमंद लोगों को दोपहर में नि:शुल्क भोजन वितरित किया। मेरठ जिले में खाना मिलने पर गरीबों और असहाय लोगों के चेहरों पर संतोष है। लॉकडाउन के और बढ़ने की चर्चा से यह बहुत डरे हुए हैं। ऐसे में इनके लिए दो वक्त का खाना बड़ी नेमत है। जिनके डंडों से ये सारी जिंदगी डरे रहे, अब उन्हें दिल से दुआएं दे रहे हैं।देश में कोरोनावायरस की वजह से बहुत दिनों के लिए सबकुछ बंद होने का सबसे ज्यादा असर गरीब लोगों पर पड़ा है। तमाम गरीब ऐसे हैं, जिनके पास खाने का इंतजाम भी नहीं है. मेरठ पुलिस ने ऐसे तमाम लोगों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी ली है। पुलिस अब एक नए रोल में है। बहुत सारे लोग जो रोज कमाते और खाते थे, लॉकडाउन की वजह से उनका काम-धंधा बंद हो गया है। बहुत सारे लोग पुलिस के पास मदद मांग रहे हैं कि उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है। फुटपाथ पर लोगों की कतार लगी है। ये वो लोग हैं जो रोजाना कमाने खाने वाले थे और जिनका रोजगार बंद हो गया है।
कोई रिक्शा वाला है, जिसके रिक्शे पर बैठने को अब कोई सवारी नहीं है। कुछ मजदूर भी हैं, जिनके पास कोई मजदूरी नहीं, पुलिस ने अब इन्हें दोनों वक्त खाना खिलाने की जिम्मेदारी ले ली है।इनकी खिदमत में ढेरों पुलिस लगी हुई है। आशुतोष जी हापुड़ अड्डे पर जरूरतमंद गरीब. लोगों को नि:शुल्क भोजन कराते हुए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष जी बताया कि यह कार्य तब तक रहेगा जब तक हालत सामान्य नही हो जाते।कोरोना वायरस के चलते इनका पहले हैंड सैनिटाइजर कराया गया है, दूरियां बना दी गई हैं, ताकि सुरक्षित रहें। खुद ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष जी ने अपने हाथों से गरीबों को नि:शुल्क भोजन वितरण किया। ऐसे पुलिस ओफिसर की व सहयोगी टीम की जनता व पुरे देश को जरूरत है।