Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • मेरठ न्यूज: 20 जनवरी को ग्राम ललसाना में हुई हत्या का 48 घण्टे में सनसनीखेज खुलासा
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: 20 जनवरी को ग्राम ललसाना में हुई हत्या का 48 घण्टे में सनसनीखेज खुलासा

जनवाद टाइम्स 22 January 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20210122_223253

संवादाता मनीष गुप्ता । दिनांक 20 जनवरी को ग्राम ललसाना मे रिंकू उर्फ अरुण (राज मिस्त्री) पुत्र श्री ओमप्रकाश की प्रातः 05:00 बजे अज्ञात अभियुक्तों द्वारा धारदार हथियार से सिर व चहरे पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी थी। जिसके शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ व पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा निर्देश दिये गये।

Meerut News: 48 hours of sensational disclosure of murder in village Lalsana on January 20

थाना गंगानगर की पुलिस ने टीम के साथ मिलकर बडी लगन मेहनत व तत्परता से कार्य करते हुए साक्ष्य संकलन करते हुए। अभियुक्तगण जतिन , श्रीमती रेखा व नरेन्द्र को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर आलाकत्ल (गन्ना छीलने वाली दरांती) को बरामद कर मात्र 48 घण्टे के अन्दर घटना का सफल अनावरण किया । अभियुक्त जतिन मृतक का पुत्र तथा श्रीमती रेखा मृतक की पत्नी व नरेन्द्र मृतक के परिवार का भाई है।

पूछताछ/घटनाक्रम का विवरणः मृतक के परिजनो से घटना के सम्बंध मे जानकारी प्राप्त की गयी तो पहले उनके द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी होना नही बताया तथा आपस मे किसी भी प्रकार का विवाद नही होना बताया उसके उपरान्त मृतक रिंकू के मोबाईल न0 7088592580 की काल डिटेल प्राप्त की गयी। जिसमे घटना से पहली रात 18/19 जनवरी मे मृतक के मोबाईल से डायल 112 पर 11:46 , 11:49 ,02:11, 02:20 बजे चार बार काल की गयी है। जिन्हे देखने से संदेह उत्पन हुआ की मृतक के परिवार मे रात्रि मे कोई न कोई बडा विवाद रहा होगा। उक्त आधार पर पुनः मृतक रिंकू के पुत्र जतिन व पत्नी श्रीमती रेखा से पुनः गहनता से पूछताछ की गयी। तो वे ज्यादा समय तक पुलिस को गुमराह नही कर सके और अपना जुर्म इकबाल करते हुए अपने किये का पश्चाताप करते हुए बताया कि रिंकू उर्फ अरूण शराब पीने का आदि था जो घर पर खर्चे के लिए पैसे भी नही देता था तथा प्रत्येक दिन घर पर परिवार के साथ गालीगलौच व मारपीट करता था परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

उसी बींच मे लगभग डेढ वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी के अवैध सम्बंध नरेन्द्र पुत्र भगवत सिंह नि0 ललसाना से हो गये थे। जिसकी जानकारी भी मृतक रिंकू को हो गयी थी। मृतक रिंकू पहले नरेन्द्र के पास राजमिस्त्री का कार्य करता था । मृतक का नरेन्द्र से भी कई बार आपस मे झगडा हो गया था जिसके कारण रिंकू तथा नरेन्द्र आपस मे एक दूसरे से रंजिश रखने लगे थे । जिसकी जानकारी मृतक की पत्नी व पुत्र को थी। इसी का लाभ उठाकर दिनांक 15 जनवरी को नरेन्द्र के घर पर तीनों ने मिलकर रिंकू उर्फ अरुण को रास्ते से हटाने की योजना बनायी तथा इसी बीच दिनांक 18/19 जनवरी को पूरी रात मृतक का उसके परिजनो से झगडा रहा तथा दिनांक 19 जनवरी को दिन मे तीनों ने मिलकर रिंकू उर्फ अरूण की हत्या करने की योजना तैयार कर दिनांक 20 जनवरी को प्रातः 05:00 बजे रिंकू को नींद से जगा दिया ।

जब रिंकू शौच के लिए गांव से बाहर टयूबैल जाने लगा तो योजना के अनुसार नरेन्द्र उसे तालाब के पास मिला तथा शराब पिलाने के बहाने शमशान की तरफ ले गया । शमशान के पास गुड्डू के आलू के खेत के पास नरेन्द्र ने रिंकू को शराब पिलायी उसी के पीछे मृतक की पत्नी श्रीमती रेखा व पुत्र जतिन हत्या करने के इरादे से गन्ना छीलने वाली दरांती लेकर पहुंच गये तथा लगभग 05:30 बजे प्रातः तीनो ने मिलकर रिंकू उर्फ अरुण को पकडकर दरांती से चेहरे व सिर पर ताबडतोड वार करके मौत के घाट उतार दिया। तथा वहां से अपने अपने घर आ गये तथा मृतक की पत्नी तथा पुत्र ने मृतक रिंकू को आस पास ढूंढने का नाटक किया । जिससे किसी को भी इन पर कोई शक ना हो सके। इसके उपरान्त अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र भगवत सिंह नि0 ललसाना को उसके घर से गिरफ्तार किया जिसके द्वारा भी घटना का जुर्म इकबाल किया तथा जतिन व श्रीमती रेखा के साथ मिलकर दिनांक 20 जनवरी को प्रातः 05:30 बजे गन्ना छीलने वाली दरांती से सिर व चहरे पर गम्भीर चोट पहुंचाकर हत्या करना स्वीकार किया तथा मृतक रिंकू का मोबाईल सैमसंग कम्पनी तथा आलाकत्ल दरांती अपने घेर मे छुपाकर रखना बताया ।

इसके उपरान्त तीनो अभियुक्तों की निशादेही पर मृतक का मोबाईल तथा आलाकत्ल दरांती नरेन्द्र के घेर में बने सीमेन्ट की चादरों से बने कमरे के अन्दर से बरामद किया गया । इस प्रकार उपरोक्त घटना का 48 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए। अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता:
01. जतिन (उम्र -18 वर्ष) पुत्र रिंकू उर्फ अरुण नि0 ग्राम ललसाना थाना गंगानगर जिला मेरठ (मृतक का पुत्र) ।
02. श्रीमती रेखा पत्नी रिंकू उर्फ अरुण नि0 ग्राम ललसाना थाना गंगानगर मेरठ (मृतक की पत्नी)
03. नरेन्द्र पुत्र भगवत सिंह नि0 ग्राम ललसाना थाना गंगानगर मेरठ। (मृतक के पारिवारिक बुआ का लडका)
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 22 जनवरी , ग्राम ललसाना थाना गंगानगर मेऱठ
बरामदगी
1. एक अदद गन्ना छीलने वाली (पिट्ठी) दरांती आलाकत्ल ।
2.मृतक का सैमसंग का मोबाईल फोन कीपैड ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 
1. प्रभारी निरीक्षक श्री बिजेन्द्र पाल राणा थाना गंगानगर मेरठ ।
2. SSI श्री कैलाश चन्द थाना गंगानगर मेरठ।
3. SI श्री सुभाष राजपूत थाना गंगानगर मेरठ ।
4. का0 दिनेश कुमार थाना गंगानगर मेरठ ।
5. का0 रविन्द्र चौहान थाना गंगानगर मेरठ ।
6. म0का0 स्मृति रानी थाना गंगानगर मेरठ ।
7.म0का0 शालू शर्मा थाना गंगानगर मेरठ ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Vaishali News : दिव्यांगों उपकरण हेतु रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन
Next: Vaishali News : दूसरे प्रदेश से लौट रहे व्यक्ति को नशाखोरी गिरोह का शिकार

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d