Mathura News: Police arrested cyber thugs who cheated by making fake Aadhaar cards
ब्यूरो संवाददाता
मथुरा: थाना गोवर्धन पुलिस व साइबर सेल मथुरा द्वारा बैंक खातो से ऑनलाइन ठगी करने वाले आठ साइबर ठगों को मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड/ फर्जी पहचान पत्र व डेबिट कार्ड व 10500 रूपये नगद, सहित गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम हेतु व साइबर अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा व क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन व साइबर सेल मथुरा द्वारा गांठौली देवसेरस के खेतों में से दिनांक 27.04.2023 को साइबर अपराध करते हुए आठ साइबर अपराधीगण को मोबाइल फोन व 10500 रूपये नगद, फर्जी आधार कार्ड/फर्जी पहचान पत्र, ए.टी.एम/डेबिट कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया।
साइबर अपराधीगणों ने पूछताछ में बताया की फर्जी आधार कार्ड/फर्जी पहचान पत्र से पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, झारखण्ड आदि से फर्जी सिम निकलवाकर उनसे ऑनलाइन डिजीटल फर्जी बैंक एकाउन्ट खुलवाकर तथा ट्रू-कॉलर, फेसबुक, से अज्ञात नम्बरो पर फर्जी सिम से कॉल कर व फेसबुक आदि सोशल साइटस से जानकारी हासिल कर जान पहचान वाला बनकर उनके व्हाट्सएप व मोबइल पर कॉल कर उनको झांसे में लेकर अवैध रूप से उनके खाते से QR Code & UPI आईडी के माध्यम से अपने फर्जी खातो में पैसा डलवाकर धोखा धडी से ठगे गये रूपयो को आपस में बाट लेते है।
गिरफ्तार साइबर ठगों में कप्तान पुत्र रुस्तम निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन, शैकुल पुत्र चतरु निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन, आदिल मेव पुत्र तैयब निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन, साद मेव पुत्र याकूब निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन, साहिल मेव पुत्र याकूब निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन, आसिफ मेव पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन, राशीद पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन, मजीद मेव पुत्र सफेदा निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा के नाम से पहचान हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से आठ मोबाइल फोन, 10500 रूपये नगद, 12 फर्जी आधार कार्ड/पहचान पत्र, 06 ए.टी.एम/डेबिट कार्ड, एक स्पलेन्डर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।