Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:सुप्रसिद्ध अभिनेता पद्मश्री अनुपम खेर ने की संत-सेवा संगम में डुबकी लगाकर किये हनुमान जी के दर्शन

जनवाद टाइम्स 23 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Famous actor Padma Shri Anupam Kher took a dip in Sant Seva Sangam and had darshan of Hanuman ji
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

सेक्टर 18 स्थित प्रभु प्रेमी संघ शिविर में आज प्रतिदिन प्रातःकाल आने वाली सैकड़ो साधु संतो की मंडलियों के मध्य सुप्रसिद्ध अभिनेता पद्मश्री अनुपम खेर पहुंचे। वहां उन्होंने संतो को स्वल्पाहार एवं दक्षिणा प्रदान की। उसके उपरांत शिविर के श्री मन्दिरम में पहुंच कर देव अर्चना की।

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Famous actor Padma Shri Anupam Kher took a dip in Sant Seva Sangam and had darshan of Hanuman ji

दोपहर में श्री खेर स्नान करने के लिए संगम पहुँचे जहां आत्मकल्याण के लिए डुबकी लगाई।

*सनातन धर्म की जय करते हुए सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर जी ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव कथन कहा*

महाकुंभ में गंगा स्नान करके जीवन सफल हुआ !! पहली बार उस स्थान पर पहुँच के मंत्र उच्चारण किए जहाँ माँ गंगा, जमुना जी और सरस्वती जी का संगम होता है! प्रार्थना करते करते अश्रु स्वयं ही आँखो से बहने लगे।संयोग देखिए! ऐसा ही ठीक एक साल पहले आज ही के दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठान के दिन हुआ था।

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Famous actor Padma Shri Anupam Kher took a dip in Sant Seva Sangam and had darshan of Hanuman ji

कल महाकुंभ के पावन स्थल पर पहुँचा हूँ। ये जादूनगरी है! यहाँ का वातावरण यहाँ आकर ही महसूस किया जा सकता। हर तरफ़ उन्माद है, भक्ति भाव है, जिज्ञासा है, प्रश्न है, प्रश्नों के उत्तर है, प्रसन्नता है, दूर दूर तक आध्यात्मिक महोत्सव है।मैं स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज का हृदय से आभारी हूँ। उनके मेरे प्रति स्नेह और आदर के लिए। उनके साथ समय बिताना और सनातन का ज्ञान प्राप्त करना मेरा सौभाग्य है! मै विश्व के बड़े से बड़े होटलों रहा हूँ। यहाँ के इंतज़ाम किसी से कम नहीं।केवल 35 दिनों में इस नगरी को खड़ा कर देना अद्भुत है।इस छोटे से वीडियो में कुछ भी नहीं है जो यहाँ असल में है। मैं उत्तर प्रदेश की सरकार को और खासकर मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी को बधाई देता हूँ इस भव्य आयोजन के लिए।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:अमृत स्नान पर विशेष कवर जारी: महाकुंभ की सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:मीडिया सेंटर महाकुंभ 2025 गंगा पंडाल में भक्ति, नृत्य, और संगीत का संगम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260412-WA0033
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ : आगरा में श्रमिक सम्मान समारोह: 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, श्रमिक एकता का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 April 2026
g
  • Etawah

Etawah News : बिना HSRP के नहीं बनेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र, 15 अप्रैल से सख्ती

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 5.09.21 PM
  • Etawah

Etawah News : भागवत कथा: सुखदेव जन्म व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 6.23.45 PM
  • Etawah

Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ : आगरा में श्रमिक सम्मान समारोह: 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, श्रमिक एकता का दिया संदेश
  • Etawah News : बिना HSRP के नहीं बनेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र, 15 अप्रैल से सख्ती
  • Etawah News : भागवत कथा: सुखदेव जन्म व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर
  • Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश
  • Etawah News : शिक्षकों की समस्याओं पर सहमति, चार्टर व्यवस्था लागू होगी, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.