Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 1.25 लाख सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रतिष्ठित कम्पनियों में सेवायोजित कराया गया – कपिलदेव अग्रवाल

जनवाद टाइम्स 10 September 2021
Lucknow News : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 1.25 लाख सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रतिष्ठित कम्पनियों में सेवायोजित कराया गया - कपिलदेव अग्रवाल
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा प्रदेश के युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से दीर्घकालिक व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित कौशलों में अल्पकालीन प्रशिक्षण प्रदान कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय द्वारा प्रदेश में स्थापित समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को प्रशासनिक, वित्तीय एवं प्रशिक्षण सम्बन्धी कार्यों का संचालन तथा समस्त निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के क्रियाकलापों के अनुश्रवण के कार्य को मण्डलीय संयुक्त निदेशक (प्रशि0/शिक्षु0) के माध्यम से सम्पादित कराया जा रहा है।

WhatsApp Image 2021 09 10 at 7.10.07 PM

प्रदेश में कुल 305 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला शाखाओं सहित संचालित हैं, जिनकी कुल प्रशिक्षण क्षमता 1,72,352 सीटों की है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण संस्थानों की संख्या में अब तक 44 संस्थाओं की वृद्धि हुयी है तथा स्वीकृत सीटों की संख्या में भी 58942 वृद्धि हुयी है। प्रदेश में कुल 2749 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं, जिनकी कुल प्रशिक्षण क्षमता 6,09,276 सीटों की है। निजी संस्थानों की संख्या में 237 संस्थाओं की वृद्धि हुयी है तथा स्वीकृत सीटों की संख्या में 2,39,168 की वृद्धि हुयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर वर्तमान में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त सीटों की कुल संख्या 1,51,508 है। वर्तमान एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त सीटों की संख्या में 98,424 की वृद्धि हुयी है।

 

Lucknow News : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 1.25 लाख सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रतिष्ठित कम्पनियों में सेवायोजित कराया गया - कपिलदेव अग्रवाल
श्री अग्रवाल ने बताया कि 04 वर्ष 05 माह के समय में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 1.25 लाख सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रतिष्ठित कम्पनियों में सेवायोजित कराया गया है। उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उद्योगों की सहभागिता के अन्तर्गत ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के तहत सीटों की कुल संख्या 14306 है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 5000 प्रशिक्षार्थियों को उद्योगों में 15 दिवस की  ऑन-जॉब ट्रेनिंग प्रदान कराई जा चुकी है तथा 3000 को इस माह के अंत तक ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रदान कराया जायेगा।

Post navigation

Previous: Etawah News: व्यापारी दिवस की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन
Next: Ambedkar Nagar News : समाजवादी पार्टी के कार्य कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी वोट भी बढ़ायेंगें बूथ भी जितायेंगे सम्मेलन का हुआ आयोजन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.