Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • आजादी के नायक नेता सुभाष चंद्र बोस
  • Breaking News

आजादी के नायक नेता सुभाष चंद्र बोस

जनवाद टाइम्स 23 January 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
आजादी के नायक नेता सुभाष चंद्र बोस

लेखन- श्रीमती सोनिया शिक्षिका खलीलाबाद संत कबीर नगर

नेता सुभाष चंद्र बोस की 125 जयंती पर प्रकाश डालते हुए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने बताया कि इस वर्ष नेता जी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही है ।

आजादी के नायक नेता सुभाष चंद्र बोस

नेताजी बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे एवम् उनका संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित था। नेता जी सुभाष चंद्र बोस देश के आजादी के लिए सदैव तत्पर रहे ।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने के लिए नेता जी ने “आजाद हिंद फौज” का गठन किया। और अंग्रेजी हुकूमत को चकमा देकर वह जर्मनी पहुंचे और आजादी के लिए ताकत जुटाने का प्रयास किया उन्होंने एक, “जय हिंद” को राष्ट्रीय नारा बना दिया। आज हमारा देश जहां पर खड़ा है उसकी नींव नेता सुभाष चंद्र बोस ने रखी थी। नेताजी की एक आवाज पर हजारों लोग अपने प्राण न्योछावर करने के लिए आतुर रहते थे। अंग्रेजो के खिलाफ देखते ही देखते उन्होंने पूरी एक फौज खड़ा कर दी। उनके कंठ से निकला नारा जय हिंद आज भी देश के हर नागरिक के जुबान पर रहता है।

नेता जी का जन्म कटक में हुआ। बंगाल में उनकी कॉलेज की पढ़ाई हुई। आईपीएस अफसर बनकर अपनी काबिलियत की लोहा अपने दुश्मनों को मनवा दिया लेकिन उनको अफसरी से मिली सुविधा की जिन्दगी पसंद नहीं थी।
वह तो योद्धा थे जिन्हें स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़नी थी। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को ना सिर्फ तहे दिल से अंगीकार किया बल्कि ” तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा ” का नारा देकर खुद आजादी के प्रेणता बन गए। नेता सुभाष चंद्र जी के 60 हजार की फौज में से करीब 26000 जवानों ने अपने प्राणों को देश के आजादी के लिए न्योछावर कर दिए। नेता सुभाष चंद्र बोस आजादी का सपना लेकर दुनिया के कई शासन अध्यक्षों से मिल चुके थे उन्होंने ,आजाद हिंद फौज, का गठन ही नहीं किया बल्कि 21 अक्टूबर 1943 को आजाद सरकार भी बना ली। जर्मनी, इटली, जापान, आयरलैंड, चीन, कोरिया फिलीपींस समेत 9 देशों की मान्यता भी इस सरकार को मिल गई।
नेताजी कहा करते थे कि जिस व्यक्ति के अंदर सनक नहीं होती वह कभी महान नहीं बन सकता। सुभाष चंद्र बोस का प्रयास और संघर्ष भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देशों के लिए प्रेरक साबित हुआ नेता सुभाष चंद्र बोस जी आजादी के नायक हैं। और देश के हर युवाओं के दिलों की धड़कन है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Vaishali News : मुखिया द्बारा पंचायत मे घटिया किस्म का रोड बनाने का आरोप
Next: आजमगढ़ अतरौलिया में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की 125वीं जयंती पर विशाल तिरंगा यात्रा

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d