Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra news :किरावली पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप, पूछताछ में युवक के दोनों पैर तोड़े – मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल

जनवाद टाइम्स 23 December 2025
IMG-20251222-WA0887

हत्या मामले की पूछताछ के नाम पर बर्बरता का आरोप, युवक अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने पुलिस पर लगाया थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप

Share News
       

आगरा के किरावली थाना से पुलिसिया बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के एक मामले में पूछताछ के लिए उठाए गए युवक पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने कबूलनामे के दबाव में युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए।

पीड़ित युवक को थाने में डंडों से इतना मारा गया कि वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। आरोप है कि मारपीट इतनी भयावह थी कि डंडे तक टूटते रहे, लेकिन पुलिस नहीं रुकी। जब युवक की हालत गंभीर हो गई, तब घबराई पुलिस ने उसे निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया।

IMG 20251222 WA0887

अस्पताल में युवक के दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है और वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह पूछताछ नहीं बल्कि खुली यातना थी, जो मानवाधिकारों का सीधा उल्लंघन है।

वहीं मामले पर डीसीपी ने

सफाई देते हुए कहा कि युवक की केवल उंगली में चोट आई है और पूरे प्रकरण की जांच एसीपी को सौंप दी गई है। हालांकि पीड़ित और उसके परिजन पुलिस के इस बयान को झूठा बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि युवक के पैर डंडों से तोड़े गए हैं।
इस घटना के बाद खाकी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और पुलिस की भूमिका को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है।

Post navigation

Previous: Etawah News : राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Next: Agra news :आबकारी विभाग की छापेमारी पर सवाल, रूफटॉप पर चलती रही डांस बार पार्टी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.