Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इंडियन आर्मी भर्ती रैली : सेना में भर्ती के लिए मेडिकल परीक्षा 21 सितंबर

जनवाद टाइम्स 18 September 2020
IMG-20200918-WA0039
Share News
       

महेन्द्र बाबू उत्तर। प्रदेश फतेहपुर में 13 जिलों के लिए हुई सेना भर्ती रैली का मेडिकल शुरू हो गया है। लखनऊ में 21 सितम्बर से मेडिकल परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को बेस अस्पताल में 21 सितम्बर से और कमांड अस्पताल में 25 सितम्बर से रिपोर्ट करने को कहा गया है।

फतेहपुर रिक्रूटमेंट रैली 2002 का आयोजन दो फरवरी को फतेहपुर में हुआ था। इसमें प्रदेश के 13 जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कोविड-19 महामारी के कारण मेडिकल परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। लखनऊ में 488 उम्मीदवारों की मेडिकल परीक्षा होनी है। यूपी में कोटे के लोगों के लिए सेना भर्ती रैली 5अक्तूबर से15 अक्टूबर के बीच जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में सेना भर्ती रैली होगी।

भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजीमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों व युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्र व सगे भाइयों के लिए होगी। इनके अलावा रैली में अन्य रेजीमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिए बच्चे तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं। 5 अक्टूबर को सैनिक सामान्य ड्यूटी की भर्ती होगी। इसमें खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

जिन खिलाड़ियों को 2 मार्च से 5 मार्च 2020 तक वालीबाल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स तथा गोलीबारी खेल प्रशिक्षण के दौरान शॉर्टलिस्ट किया गया है वह इसमें शामिल हो सकते हैं। 14 अक्तूबर को सैनिक ट्रेडसमैन के लिए भर्ती होगी।

◆ छह से आठ अक्तूबर के बीच यूपी की भर्ती
छह अक्टूबर को सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कांशी राम नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ तथा मेरठ के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। 7 अक्तूबर को बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलंदशहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, जालौन, हापुड़, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संतकबीरनगर और शाहजहांपुर के युवा भाग ले सकते हैं। 8 अक्तूबर को चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर आदि के युवा भाग ले सकते हैं।

Post navigation

Previous: योग्यता को ताक पर रखकर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय, कानपुर में हुई असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
Next: Etawah News : परौली रामायन गौशाला का जिलाधिकारी महोदय ने किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.