मेरठ न्यूज: बस के अभाव में अपने गंतव्य पर जाने के लिए परेशान हो रहे हैं यात्रीगण।

संवाददाता: मनीष गुप्ता
आज हमारी मात्र भूमि पर आस्था, विश्वास और प्यार का प्रतीक भाई दूज का त्यौहार बहुत ही आदर सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वैसे तो भाई बहन एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। लेकिन आज के दिन एक बहन का भाई के लिए और भाई का बहन के लिए प्यार एक अलग ही रूप में देखने को मिलता है। इस प्यार को निभाने के लिए लोग अपने वाहन से भी आ जा रहे हैं। लेकिन उस से ज्यादा लोग बस स्टैंड पर दिखाई दे रहे हैं। मेरठ शहर का भैषाली बस स्टैंड जहा पर पब्लिक की भीड़ लगी हुई है। लेकिन बस के अभाव में यह लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। रोडवेज बस पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिस कारण यह लोग अपनी बहनों के पास नही जा पा रहे है। जाए भी तो कैसे। देखा गया है कि रोडवेज कार्यशाला में काफी बसे खराब खड़ी है। उदहारण के तौर पर बसों में टायर नही है। जिस कारण यह बसे एक कचरे के समान लग रही है। वो इसलिए कि जब यह जनता को उनके स्थान पर नही पहुंचा पा रही है तो इनका हो बेकार ही है। बसों के अंदर धूल मिट्टी जमा है। सीट फटी हुई है। साफ सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं है। बस किराया बढ़ाना है। यात्रियों को सुविधा नहीं देनी है।