Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Health
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Holi Special:  रंग पर्व होली का खुमार एवं पंचायत चुनाव
  • Breaking News

Holi Special:  रंग पर्व होली का खुमार एवं पंचायत चुनाव

जनवाद टाइम्स 31 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Holi Special: Rang Parv Holi Khumar and Panchayat Election

सुनील पांडेय( कार्यकारी संपादक)

मित्रों होली का त्यौहार तो बीत चुका है लेकिन हमें उम्मीद है आप सब के तन मन में रंग पर्व होली का खुमार अभी खत्म नहीं हुआ होगा। गुझिया की मिठास और रंग बिरंगे चिप्स -पापड़ की सोंधी खुशबू अभी आपके अंतर मन को महका अवश्य रही होगी ।चारों तरफ होली का उल्लास और उस पर ये रंग-बिरंगे खूबसूरत फूल ।इन फूलों को देखकर मानों ऐसा लगता है जैसे अभी भी इन की रंगत में होली की मस्ती समाई हुई है ।तभी तो बिन बात के यह जरा सी हवा चलने पर झूम उठते हैं। इस प्रकृति के रंग-बिरंगे आवरण को देखकर आप लोगों का मन हर्षित प्रफुल्लित अवश्य हुआ होगा ।कहीं गुड़हल के फूल , कहीं गुलाब के फूल तो कहीं गेंदे के फूल और ना जाने तरह- तरह के कितने फूल इस होली की मस्ती में मदमस्त होकर झूम रहे हैं ।हमारी धरती भी कितनी न्यारी है जब भी कोई त्यौहार आता है तो वह उसी के रंग में रंग जाती है। होली बीतने के बाद भी जिधर देखो उधर एक नया रंग दिखाई दे रहा है ।कोई पंचायत चुनाव के रंग में मस्त है ,तो कोई देश की राजनीति में और तो कोई प्रदेश की राजनीति में मस्त है ।चारों तरफ मस्ती , हर्ष एवं उल्लास का वातावरण दिखाई दे रहा है ।

इस बार होली के साथ-साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का भी रंग छाया हुआ है । प्रत्याशियों में अपना बनाने की जैसे होड़ सी लग गई हो। जिसको देखो वही आकर इस तरह आत्मीय होने का स्वांग रचता है जैसे उससे ज्यादा नजदीकी कोई हो ही नहीं ।चाहे वह पूर्व प्रधान हो या भावी प्रधान हो या किसी अन्य पद का प्रत्याशी हो।ये लोग ऐसे आलिंगन बद्ध कर लेते हैं जैसे लगता है बरसों बाद आज ही इस चुनावी बेला में ही मिले हों। इनसे ज्यादा हितैेषी और शुभचिंतक जैसे कोई मतदाता का है ही नहीं। हाथ जोड़ने एवं पैर छूने की परंपरा तो ऐसी दिखती है जैसे इनसे ज्यादा शिष्टाचार या आदर्शवादी कोई है ही नहीं। राजनीति का रंग बड़ा निराला होता है इसमें जो रंग गया उसे छोटे बड़े का कोई ख्याल नहीं रहता। जो मिल गया उसको प्रणाम किया ,पैर छुए ,अबीर गुलाल लगाया एवं माथे पर तिलक लगाया। जब तक सामने वाला कुछ समझ पाए तब तक यह गवईं नेता तपाक से बोल पड़ते हैं इस बार आपका आशीर्वाद चाहिए। मतदाता भी अब कम चालाक नहीं रहा ,जो भी आता है उसे कहता है आप ही को वोट देंगे और सभी इसे झांसे में रहते हैं कि फला का वोट हमें ही मिलेगा और हम जीत जाएंगे। जीतता वही है जिसको जनता का आशीर्वाद मिलता है।

मैं तो कहता हूं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनना आसान है पर गांव का प्रधान बनना सबसे कठिन है। इसके लिए प्रत्याशी को एड़ी से चोटी तक जोर लगाना पड़ता है ।साम ,दाम, दंड, भेद चारों का सहारा लेना पड़ता है ।जो जिस तरह मानता है उसे उसी तरह मनाया जाता है ,कोई पैर छूने से मान जाता है ,कोई चढ़ावा चढ़ाने से मान जाता है, कोई दारू- मुर्गा से मान जाता है, तो कोई जलपान पार्टी से मान जाता है ।जिस प्रत्याशी में इतनी क्षमता होती है जीत का सेहरा आखिरकार उसी के सर पर सजता है। चुनाव काल में हम उसके स्वामी होते हैं वह हमारा सेवक होता है। चुनाव जीतने के बाद 5 वर्ष तक वह हमारा स्वामी होता है हम उसके सेवक होते हैं ।यही राजनीति है और यही सदियों से चली आ रही रीति भी है। प्रत्याशियों के रंग में भंग डालना हमारा उद्देश्य नहीं है ।हम तो बस केवल वही पुरानी राम कहानी सुना रहे हैं जो सदियों से चली आ रही है और आगे भी चलती रहेगी।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Ambedkernager News:  महफिल जश्ने इमामे अस्र अलैहिस्सलाम का हुआ भव्य आयोजन
Next: Etawah News: जिले में सभी थानाध्यक्षों ने संबंधित क्षेत्र के बैंक, एटीएम, वाहनों की सघन चेकिंग की

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d