Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • हाई कोर्ट ने SC-ST मुकदमा दर्ज करने को लेकर रखी ये शर्त …अब यूं ही नहीं लगेगा SC-ST एक्ट
  • Breaking News

हाई कोर्ट ने SC-ST मुकदमा दर्ज करने को लेकर रखी ये शर्त …अब यूं ही नहीं लगेगा SC-ST एक्ट

जनवाद टाइम्स 10 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200610_210545

 

मनोज कुमार राजौरिया

“कोर्ट ने कहा है कि अब किसी व्यक्ति पर एससी/एसटी एक्ट के तहत तभी मुकदमा दर्ज हो सकेगा, जब आरोपी शख्स को ये पता हो कि पीड़ित व्यक्ति किसी विशेष जाति-वर्ग से संबंध रखता है.”

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा है कि अब किसी व्यक्ति पर एससी/एसटी एक्ट के तहत तभी मुकदमा दर्ज हो सकेगा, जब आरोपी शख्स को ये पता हो कि पीड़ित व्यक्ति किसी विशेष जाति-वर्ग से संबंध रखता है. अगर अपराध करते समय आरोपी व्यक्ति को ये नहीं पता है कि पीड़ित अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंध रखता है, तो आरोपी व्यक्ति पर एससी/एसटी एक्ट के प्रावधान नहीं लगेंगे.

★ अनसूचित जाति की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को दी राहत 
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अनुसूचित जाति की बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी को राहत देते हुए ये फैसला सुनाया. कोर्ट ने जिला कोर्ट की ओर से सुनाई गई आरोपी की उम्रकैद की सजा को भी घटाकर 10 वर्ष कर दिया. अलीगढ़ के शमशाद की आपराधिक अपील पर सुनवाई कर रहे जस्टिस पंकज नकवी और जस्टिस एसएस शमशेरी की पीठ ने ये आदेश दिया है।

★ अभियुक्त को रिहा करने का आदेश 
अलीगढ़ के शमशाद पर 15 अप्रैल 2009 में एक 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज था. इस केस में शमशाद पर एससी/एसटी एक्ट के तहत भी धाराएं लगाई गई थीं. जिस पर सेशन कोर्ट ने अपराधी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. हाईकोर्ट में अपील करने पर कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष ये साबित नहीं कर सका कि अभियुक्त ने बच्ची की जाति वर्ग जानने के बाद अपराध किया. ऐसे में उस पर एससी/एसटी एक्ट नहीं लगता. कोर्ट ने ये भी कहा कि अभियुक्त सेशन कोर्ट की सजा के मुताबिक जिंदगी के 12 साल जेल में काट चुका है और ये हाईकोर्ट की 10 साल सजा की मंशा को पूरा करने वाला है. ऐसे में अभियुक्त शमशाद की इस सजा को पर्याप्त मानते हुए उसे रिहा किया जाता है.

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : आजम खान और उनके परिवार के समर्थन में आगे आये चंद्रशेखर आज़ाद , रिहा करने की माँग
Next: Pratapgarh News : कचेहरी प्रतापगढ़ में हुआ सेनेटाइजर का छिड़काव

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d