Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा पुलिस लाइन में गांधी जी व शास्त्री जी के आदर्शों की शपथ दिला कर मनाई गांधी जयंती

जनवाद टाइम्स 2 October 2020
IMG-20201002-WA0040
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया इटावा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म तिथि के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी अधिकारी व कर्मचारियों को उनके आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई गई।

Etawah news Gandhi Jayanti celebration

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने शपथ दिलाते हुए कहा की अहिंसा दिवस शिक्षा और जन जागरूकता के द्वारा अहिंसा के संदेश को प्रसारित करने का एक अवसर है”। इसके अलावा यह प्रस्ताव और संकल्प “अहिंसा के सिद्धांत की सार्वभौमिक प्रासंगिकता” और “शांति, सहिष्णुता, समझ और अहिंसा की संस्कृति की रक्षा करने की इच्छा की पुष्टि करता है। जीवन में सादगी, सरलता और समर्पण के लिए महात्मा गांधी को भारत सहित विश्वभर में दुसरों के लिए प्रेरणास्रोत कहा जाता है।

Etawah news Gandhi Jayanti celebration 2020

शास्त्री जी के बारे में बोलते हुए कहा कि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्‍त्री जी को याद करके हर उस शख्‍स को विशेष प्रेरणा मिलती है, जो अभावों में जीते हुए कुछ बड़ा करना का सपना देखता हो। 2 अक्‍टूबर 1904 को यूपी के मुगलसराय में जन्‍में लाल बहादुर शास्‍त्री जी ने तमाम मुश्किलों के बीच अपनी पढ़ाई पूरी की, फिर भी अपनी लगन और आम लोगों के प्रति उनके सद्भाव के कारण वो भारतीय राजनीति में ऊँचे मुकाम पर पहुंचे और आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने। शास्‍त्री जी काफी कम उम्र में ही भारतीय स्‍वतंत्रता की लड़ाई में कूद पड़े थे। उन्‍होंने ने ही नारा दिया था ‘जय जवान, जय किसान’।

Post navigation

Previous: Etawah News : स्काँन संस्था ने वन्यजीवों के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
Next: Etawah News : जैन संगठन ने गांधी जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.33 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • बिहार न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने योगापट्टी थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.