Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

चार श्रम कोड संविधान पर हमला, देशव्यापी हड़ताल सफल: वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता | भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने की मांग

जनवाद टाइम्स 12 February 2026
IMG-20260212-WA0033
Share News
       

बेतिया/पश्चिम चंपारण। चार श्रम कोड के विरोध में आहूत देशव्यापी हड़ताल को जिले में व्यापक समर्थन मिला। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि चारों लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों पर हमला हैं और यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने श्रम कानून किसान-मजदूर संघर्षों से हासिल हुए थे, जिन्हें खत्म कर नए कोड लागू किए गए हैं।

चार श्रम कोड संविधान पर हमला, देशव्यापी हड़ताल सफल: वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता | भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने की मांग

ऐक्टू जिला अध्यक्ष सह निर्माण मजदूर संघ नेता जवाहर कुशवाहा ने कहा कि वेतन संहिता 2019 वापस ली जाए और चारों लेबर कोड रद्द किए जाएं। उन्होंने कहा कि ‘फ्लोर वेज’ के नाम पर न्यूनतम मजदूरी को नीचे लाने की कोशिश हो रही है, जिससे मजदूरों के जीवनयापन पर असर पड़ेगा। उन्होंने ठेका और अनुबंध प्रथा को मजदूर शोषण बढ़ाने वाला बताया।

भाकपा माले नेता एवं अखिल भारतीय किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते को किसानों के हित के विरुद्ध बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय कृषि और किसानों पर कॉर्पोरेट कंपनियों का नियंत्रण बढ़ेगा।

खेत व ग्रामीण मजदूर सभा जिला अध्यक्ष संजय राम ने कहा कि 44 पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर बनाए गए चार लेबर कोड मजदूरों की कानूनी सुरक्षा को कमजोर करते हैं। उन्होंने लंबे कार्यघंटों और यूनियन अधिकारों पर खतरे की बात कही तथा मनरेगा को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।

बेतिया राज भूमि अधिकार संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि जहां लोग बसे हैं, उन्हें वहीं कानूनी अधिकार दिया जाए और बुलडोजर कार्रवाई रोकी जाए। सभा को संजय मुखिया, फरहान राजा, अफाक अहमद, सुरेंद्र चौधरी, वीरेंद्र पासवान, सरवर इमाम उर्फ सोनू, जोखू चौधरी, जुलकर नैन, सीताराम राम, अच्छे लाल राम, ठाकुर साहब, हारून गद्दी, इसलाम अंसारी, भरत शर्मा, असर्फी राम, महेंद्र राम, रिखी साह, प्रकाश माझी, अभिमन्यु राव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

Post navigation

Previous: Agra News :‘चेंज द सोच – कन्याकुमारी टू कश्मीर ड्राइव’ आगरा पहुंचा, महिलाओं में निवेश जागरूकता पर जोर
Next: बेतिया में चार लेबर कोड के विरोध में जुलूस, काला कानून बताकर प्रतियां जलाईं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026
20260418_165618
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 18 April 2026
IMG-20260417-WA0151
  • Etawah

Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.35.37 PM (1)
  • Etawah

इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026

Latest News

  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
  • इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश
  • Etawah News : बाबा साहब की 135वीं जयंती पर पांच दिवसीय बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.