संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/महनार-बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिव चंद्र राम आज शुक्रवार को राजद कार्यकर्ता ओ के साथ नयागांव सहदेई बुजुर्ग निवासी राजद नेता शशिभूषण सिह कुशवाहा के पिता समाजवादी चिंतन के प्रहरी स्व,बलिराम सिह के श्राद्ध कार्यक्रम मे शरीक होने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर राम ने कहा कि स्व,बलिराम सिह बाबु समाज के सच्चे प्रहरी थे।जिन्होंने समाजिक बुराईयों को समाप्त किया सब लोगो से मेलजोल कर समाज को आगे बढाने कि काम किया।जीवन भर हक अधिकार व न्याय के लिए लड़ते रहे।इनके पिता स्व,चुल्हाई सिह महान स्वतंत्रता सेनानी थे वह अपने पिता के पद चिन्ह पर चल कर समाज के लोगो की सेवा करते हूए इस दुनिया से चल बसे।इनकी कृति को हमेशा रखेगें।युवा राथद अध्यक्ष सहदेई जीशान खान मुरौवतपुर वार्ड9 के सदस्य मुकेश कुमार सिंह ब्रजेश कुमार सिंह चंद्रशेखर समेत अन्य लोगो भी उपस्थित थे।
फोटो संलग्न