Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

फाइलेरिया के विरुद्ध महाअभियान: मधुबनी प्रखंड में मेगा कैंप, सर्वजन दवा सेवन अभियान की जोरदार शुरुआत

जनवाद टाइम्स 11 February 2026
फाइलेरिया के विरुद्ध महाअभियान: मधुबनी प्रखंड में मेगा कैंप, सर्वजन दवा सेवन अभियान की जोरदार शुरुआत
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया / पश्चिमी चंपारण। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर पश्चिमी चंपारण जिले के मधुबनी प्रखंड में मेगा कैंप के माध्यम से सर्वजन दवा सेवन अभियान की जोरदार शुरुआत की गई। बुधवार को आयोजित इस विशेष अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर तमकुआ को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

फाइलेरिया के विरुद्ध महाअभियान: मधुबनी प्रखंड में मेगा कैंप, सर्वजन दवा सेवन अभियान की जोरदार शुरुआत

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सीएचओ लीड पीएसपी सदस्यों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सभी ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर लोगों को जागरूक किया। सीएचओ पवन वर्मा की देखरेख में आयोजित मेगा कैंप में सरपंच और वार्ड सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वार्ड संख्या–4 में बड़ी संख्या में लोगों को डीईसी और अल्बेंडाज़ोल दवा खिलाई गई।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर पहुंच कर दवा सेवन सुनिश्चित करने की रणनीति पर काम किया। प्रखंड पीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद कुमार के नेतृत्व में आशा प्रबंधक और बीसीएम हीरामन ने टीमों को मार्गदर्शन दिया। लालबेगिया सेंटीनल साइट पर सीएचओ रोहित राज ने ग्रामीणों को फाइलेरिया और उसके बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मधुबनी क्षेत्र में आशा फैसिलिटेटर सीमा देवी और आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर पात्र लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया। मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक ने भी बच्चों और अभिभावकों से अभियान में शामिल होने और दवा सेवन सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ी को हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर और कष्टदायक बीमारी है, जिसका बचाव सामूहिक दवा सेवन से संभव है। सिविल सर्जन ने अभियान में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम में एएनएम अंजू कुमारी, पूजा भारती, जीविका दीदियों और स्थानीय ग्रामीणों की भी सक्रिय उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous: फाइलेरिया उन्मूलन मेगा कैंप शुरू: पश्चिमी चंपारण में 4100 केंद्रों पर अभियान, 8 लाख लोगों को दवा देने का लक्ष्य
Next: VB-GRAMG अधिनियम 2025 पर डीडीसी का मीडिया संवाद: ग्रामीण परिवारों को 125 दिन रोजगार की गारंटी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260527-WA0086
  • Etawah

Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम

जनवाद टाइम्स इटावा 27 May 2026
IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम
  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.