Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live TV
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : चम्बल नदी में नहाने गये दो किशोर डूबे एक का शव बरामद, दूसरा लापता 

जनवाद टाइम्स 5 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200505_221530

ऋषि पाल सिंंह : चंबल  नदी में नहाते समय डूबे थे चार किशोर । दो किशोरों को ग्रामीणों की मदद से बचाया गया । चकरनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार किशोर अपने परिवार के साथ मंगलवार सुबह चंबल नदी नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक चारों गहरे पानी में चले गए। जिसमें से दो को ग्रामीणों द्वारा बचा लिया गया, जबकि दो किशोर पानी में डूब गए। जिसमें एक के शव को ग्रामीणों द्वारा निकाल लिया गया है और दूसरे शव के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उक्त घटना से समूचे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

IMG 20200505 221530

सहसों थाना क्षेत्र के गांव पिपरौली गढ़िया निवासी अरुन परिहार (17) व छोटू (15) वर्ष पुत्रगण शेर सिंह परिहार तथा नितिन परिहार (17) व अजय परिहार (11) पुत्रगण देवेन्द्र सिंह परिहार उर्फ पप्पू के साथ मंगलवार सुबह करीब साड़े नौ बजे चंबल नदी में नहाने गये थे। इसी दौरान अचानक चारों किशोर नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। किशोरों को पानी में डूबता देख दूसरे पार पर नहा रहे पालीघार गांव के ग्रामीणों ने छोटू व अजय को बचा लिया। लेकिन तब तक अरुन व नितिन पानी में गुम हो गये। उक्त घटना की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया गया, तो गांव में अफरा-तफरी मच गई।तदोपरांत घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा अरुन को पानी से निकाल लिया गया और एंबुलेंस के जरिए अरुन को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर नितिन परिहार की सेंचुरी की मोटर बोट द्वारा स्थानीय गांव पिपरौली गढिया और पालीघार के ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चकरनगर मस्सा सिंह एवं एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्र सहित स्थानीय थाना पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। लेकिन शाम करीब पांच बजे तक उक्त किशोर का कोई अता-पता नहीं लगा। उपरोक्त किशोरों के परिजनों में उक्त घटना से कोहराम मचा हुआ है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: COVID-19 वैक्सीन के विकास को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कोरोना टास्क फोर्स की बैठक
Next: Etawah News : लॉक डाउन में बिना शहनाई के दुल्हन विदा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260321-WA0064
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुआ प्रीमियम मल्टीप्लेक्स: PVR INOX Limited ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ किया भव्य आगाज़

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
Gemini_Generated_Image_h0szfdh0szfdh0sz
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : राजापाकर में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं व तेलहन फसलों को नुकसान की आशंका

जनवाद टाइम्स 21 March 2026
बेतिया पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति और डिलीवरी की समीक्षा करते अधिकारी
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 21 March 2026
अम्बेडकरनगर में महिला पर हमले के बाद जांच करती पुलिस
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh
  • Video News

UP News : अम्बेडकरनगर में महिला पर जानलेवा हमला

जनवाद टाइम्स 21 March 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुआ प्रीमियम मल्टीप्लेक्स: PVR INOX Limited ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ किया भव्य आगाज़
  • Bihar News : राजापाकर में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं व तेलहन फसलों को नुकसान की आशंका
  • Bihar News : पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा
  • UP News : अम्बेडकरनगर में महिला पर जानलेवा हमला
  • Bihar News: IIM फाइनल परीक्षा में रोहित ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d