Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah UP : पर्यटकों को लुभाएगी सिंबा-सुल्तान की जोड़ी, इटावा लायन सफारी खुलने पर कारोबार को मिलेगी रफ्तार
  • Breaking News

Etawah UP : पर्यटकों को लुभाएगी सिंबा-सुल्तान की जोड़ी, इटावा लायन सफारी खुलने पर कारोबार को मिलेगी रफ्तार

जनवाद टाइम्स 18 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200618_183044

 

संवाददाता महेंद्र बाबू : कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से चरमारई इटावा जिले की अर्थव्यवस्था लायन सफारी खुलने से पटरी पर आने की उम्मीद बढ़ गई है। कई साल से शेरों को देखने के इंतजार में बैठे पर्यटकों को यहां तक लाने के लिए जुलाई में इसे खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पहले चरण में केवल पांच शेरों को पर्यटकों के सामने लाया जाएगा, जिसमें सगे भाई सिंबा और सुल्तान की जोड़ी सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होगी

IMG 20200618 183059

इटावा सफारी के निदेशक वीके सिंह के मुताबिक इसके पहले सफारी से केवल ढाई महीने में एक करोड़ रुपये टिकट के जमा हुए थे। रोजाना करीब 15 हजार पर्यटक आ रहे थे, जबकि उस समय शेरों को बाहर नहीं लाया गया था।

IMG 20200618 183123

सफारी बनने के समय से ही यूपी और आसपास के प्रदेश के लाखों लोग शेरों को देखने के इंतजार में हैं। जुलाई तक अनलॉक की गाइडलाइन के तहत इसबार चिंकारा, भालू, हिरन, तेंदुओं के साथ लायन सफारी को भी खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

IMG 20200618 183044

लायन सफारी में सिंबा और सुल्तान नाम के दो शेर एक ही माता-पिता की संतान हैं। पैदा होने के बाद से दोनों एक ही साथ रहे हैं और उनमें इंसानों जैसा प्यार एक दूसरे के प्रति देखने को मिलता है। यह दोनों पयर्टकों के लिए अच्छा आकर्षण होंगे।

IMG 20200618 183111

◆. होटल, ट्रांसपोर्ट सहित अन्य कारोबार बढ़ेगा
निदेशक वीके सिंह का कहना है कि लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद लोग जंगली या पहाड़ी क्षेत्रों में जाकर कुछ समय बिताना चाहते हैं। 15 जून से दुधवा, कर्तनिया सहित वन्य जीवों वालें सभी पर्यटन स्थल बंद हो चुके हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटकों के यहां आने की संभावना है। इससे मंदी के दौर से गुजर रहे जिले के होटल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सहित कई व्यापार को रफ्तार मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए कारोबार का अवसर भी बढ़ेगा।

◆ एशियाटिक शेरों की शुद्ध प्रजाति को देखने का मिलेगा मौका
वीके सिंह के मुताबिक जूनागढ़ के बाद इटावा दूसरा सफारी है जहां एशियाटिक शेरों की शुद्ध प्रजातियां रखी गई हैं। इनके डीएनए की जांच से इनका सात पीढ़ी पुराना इतिहास पता लगाया जा चुका है। उनका कहना है इसलिए इटावा सफारी को ब्रीडिंग सेंटर बनाया गया है कि शेरों की शुद्ध नस्ल को प्रदेश के बाकी चिड़ियाघरों तक पहुंचाया जा सके। अभी तक अन्य चिड़ियाघरों में अफ्रीकन और एशियाटिक शेरों की शंकर प्रजाति मौजूद है।

◆. एंट्री गेट पर गाड़ी के पहिए तक होंगे सैनिटाइज
सफारी में पर्यटकों और जानवरों को संक्रमण से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एंट्री गेट से लेकर जानवारों के बाड़ों तक के रास्तों पर सैनिटाइजेशन पाउंड बनाए गए हैं। इनमें पानी में सैनिटाइजर का घोल डाला गया। इससे गाड़ी के टायर भी सैनिटाइज होते रहें। वीके सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को कर्मचारियों के लिए फायर सेफ्टी के काम आने वाले डोंगरी मंगवाए गए हैं। इसे पहनकर कर्मचारी जानवरों के बाड़ों जाएंगे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: संवाद : प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर मिशन का स्वागत
Next: Etawah News : जिले में 16 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या 156 हुई, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d