ब्यूरो संवाददाता
जनपद इटावा से बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए ओवरलोड डम्फर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कई डम्फर बिना नंबर प्लेट के संचालित हो रहे हैं, जिससे उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन भारी वाहनों की वजह से सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीर नजर नहीं आ रहा। ओवरलोडिंग से सड़कें भी तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है या फिर ऐसे ही नियमों की अनदेखी होती रहेगी।