Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News : महिलाओं ने 5000 पौधें की नर्सरी लगाकर, बेमौसम सब्जी उत्पादन कार्यक्रम का किया उद्घाटन
  • Breaking News

Etawah News : महिलाओं ने 5000 पौधें की नर्सरी लगाकर, बेमौसम सब्जी उत्पादन कार्यक्रम का किया उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 7 July 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200707-WA0011

महिलाओं ने 5000 पौधें की नर्सरी लगाकर, बेमौसम सब्जी उत्पादन कार्यक्रम का किया उद्घाटन

मनोज कुमार राजौरिया इटावा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बेमौसम सब्जी उत्पादन हेतु नर्सरी विकास कार्य का शुभारम्भ किया गया। समूह की महिलाएं कम जमीन में, वैज्ञानिक विधि से सब्जी उत्पादन करके, जीविकोपार्जन करेंगी।

Etawah News

डॉ. राजा गणपति आर. मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इसका शुभारंभ विकासखंड बसरेहर के नावली में किया गया। मौके पर उन्होंने महिलाओं को हर संभव तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात कही। खाद्यान उत्पादन में आत्मनिर्भर होने के साथ ही अब संतुलित पोषण की आवश्यकता को महत्व दिया जाने लगा है। उन्नत तकनीक द्वारा उत्पादन बढ़ाने की अपार संभावनाएँ हैं। अन्य फसलों की तुलना में बेमौसम सब्जियों की खेती से प्रति इकाई क्षेत्रफल अधिक आमदनी प्राप्त होती है। जो मौसमी सब्जी से तीन गुणा बढ़ जाती है।

Etawah News

बृज मोहन अम्बेड उपायुक्त स्वरोजगार ने बताया कि इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा, दूसरी ओर स्वास्थ्य वर्धक उत्पाद समाज और परिवार को मिल सकेगा। भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में जहाँ शाकाहार को महत्व दिया जाता है, सब्जियों का महत्व और भी बढ़ जाता है। कुल जनसँख्या के आधार पर संतुलित पोषण की दृष्टि से सब्जियों का उत्पादन अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

Etawah News

जिला मिशन प्रबन्धक (आजीविका) दीपेंद्र सिंह तोमर मौके पर नावली सब्जी उत्पादक समूह की महिलाएं मौजूद रही। इसमें पांच सदस्य हैं। आज फूल गोभी, पत्तागोभी, करैला और शिमला मिर्च सहित कुल 5000 पौधें की नर्सरी लगाया गया। उन्होंने बताया कि सब्जी उत्पादन में लगे किसानों को लाभ तो बहुत मिलता है किन्तु भण्डारण की समस्या सहित फसलों में लगने वाले रोग व कीटों के बाबत पर्याप्त जानकारी न होने की वजह से किसान अपने लाभ को गवां देता है। ऐसे में बेमौसम खेती महिला किसानों के लिएअन्य फसलों से तीन गुणा लाभदायक है।

Etawah News

नन्दकिशोर साह, जिला मिशन प्रबन्धक ने बताया कि अर्थपरक खेती में शुमार बैगन, पत्ता गोभी, भिण्डी, आलू, टमाटर, लौकी, प्याज, लहसुन आदि सब्जियों की खेती करने वाले किसानों की फसलों को कीटों से बचा दिया जाय तो उनकी स्थिति काफी बेहतर हो सकती है। साथ ही लाभ का प्रतिशत भी बढ़ सकता है। मौके पर सहायक विकास अधिकारी अवधेश यादव, बीएमएम मनीष कुमार सिंह, मोना देवी सहित उत्पादक समूह की महिलाएं मौजूद रही।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: लैपटॉप न मोबाइल, बच्चे कैसे करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई
Next: Pratapgarh News : शहीद अनूप कुमार सिंह के पैतृक निवास बेलखरी पहुंचे जल शक्ति मंत्री माननीय महेंद्र सिंह

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260317-WA0002
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व

जनवाद टाइम्स 17 March 2026
वैशाली महिला उद्यमी पूसा कृषि मेला सम्मान
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
राजापाकर सरकारी स्कूल परीक्षा विवाद
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
भाकपा माले बैठक राजापाकर वैशाली
  • Bihar

बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026

Latest News

  • Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व
  • Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान
  • Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा
  • बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन
  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • इटावा: यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव पर आगरा में मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d