ब्यूरो संवाददाता
इटावा: इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में 1 दिसम्बर बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित होने वाले स्वतत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये वैठक रविवार को स्वतंत्रता सेनानी भवन पक्का तालाब चौराहा पर आहूत की गई जिसमे सेनानी परिजनों को आमंत्रण पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम संयोजक आकाशदीप जैन बेटू व श्रीराम यादव तहसीलदार सदर ने संयुक्त रूप से बताया जिले एवं प्रदेश के सभी सेनानी व उनके आश्रितों को आमंत्रित किया गया हैं। सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रुति सिंह होगी। कार्यक्रम में तात्या टोपे के वंशज विनायक राव टोपे,भगत सिंह के साथी के वंशज क्रांति कटियार आदि उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ पूरे प्रदेश के सेनानियों सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सेनानी आश्रितो से जिलाधिकारी द्रारा बनाया गया आश्रित प्रमाण पत्र अथवा सेनानी के जेल का प्रमाण पत्र, पेन्शन बुक साथ मे लाने का अनुरोध करते हुये शहर के समस्त प्रबुद्ध जनों से सम्मेलन में उपस्थित रहने की अपील की।