Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: जिले की बेटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ चयनित होकर जिले का नाम किया रोशन
  • Breaking News

Etawah News: जिले की बेटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ चयनित होकर जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 10 December 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
PicsArt_12-10-05.53.54

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा/जसवंत नगर:  यूजीसी नेट में 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ नगर की बेटी को हिन्दी साहित्य विषय में जूनियर रिसर्च फेलोशिप तथा असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए चयनित किया गया है। इस सफलता के साथ अपने नगर का नाम रोशन किया है। उसके परिजनों में भी खुशी का माहौल है और कस्बे के लोग उसे बधाई दे रहे हैं। हेमलता ने इससे पूर्व दो बार सीटेट व तीन बार नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।

हेमलता के पिता विशंभर सिंह पाल दो साल पहले ही पीएसी से रिटायर हुए हैं। दर्शनपुरा गांव के मूल निवासी विशंभर परिवार सहित मोहल्ला यादव नगर में रहते हैं। उनके 3 पुत्र व एक पुत्री हेमलता हैं। सभी भाइयों में बड़ी बहन हेमलता का एक भाई बेसिक शिक्षा विभाग में इंचार्ज प्रधानाध्यापक है। छोटा भाई सहायक अध्यापक के रूप में अभी हाल ही में चयनित हुआ है जबकि तीसरा भाई बीएससी कर चुका है। उसकी मां शकुंतला देवी अपनी बेटी पर गर्व कर रही हैं उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री हेमलता लंबे समय से प्राइवेट शिक्षिका के रूप में अध्यापन कार्य करती आ रही है।

हेमलता ने बताया कि वह यहां नगर के दो इंटर कॉलेजों में भी पढ़ा चुकी है। दो साल से पूर्व तक वह नवोदय विद्यालय त्रिपुरा मेघालय में अंग्रेजी और हिंदी विषय पढ़ा रही थी। शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र व हिंदी साहित्य तीन विषयों में परास्नातक करने के बाद फिलहाल डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से हिन्दी साहित्य विषय में एमफिल पूर्ण हो रही है। उन्होंने 2015 और 2019 में क्रमशः दो बार सीटेट उत्तीर्ण किया और अब नेट परीक्षा 96.80 प्रतिशत उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। पीएचडी कोर्स में इनरोलमेंट के पश्चात जूनियर रिसर्च फैलोशिप की धनराशि ₹25 हजार से ₹ 30 हजार प्रतिमाह सरकार द्वारा दी जाती है जिसके लिए वो पात्र होंगीं। हेमलता की इस सफलता पर क्षेत्र के कई शिक्षाविदों समाजसेवियों व पत्रकारों ने उसे शुभकामनाएं दी हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: राशिद खान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष बने
Next: Etawah News: विधानपरिषद स्नातक सीट से विजयी भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के क्षेत्र आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d