Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई मोटर साइकिल सहित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स 1 December 2020
Etawah News: The accused was arrested along with a motorcycle bearing a fake number plate.
Share News
       

संवाददाता विकास यादव

इटावा : अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जिलाबदर अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

कल दिनांक 30.11.2020 की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा दिनांक 01.12.2020 को आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश विधान परिषद शिक्षक स्नातक निर्वाचन-2020 के दृष्टिगत जनपद में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया था जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारियों तथा थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में निकलकर बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, होटल तथा प्रमुख स्थानों पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि निजाम उर्फ गुड्डू नाम का जिलाबदर अभियुक्त अपने घर उर्दू मोहल्ला आ रहा है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा उक्त जिलाबदर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उर्दू मोहल्ला जाने वाले सभी मार्गों पर चेकिंग प्रारम्भ की गयी। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त जिलाबदर अभियुक्त को शादीलाल धर्मशाला के सामने मन्दिर से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से 01 हीरो होण्डा स्प्लेण्डर मोटर साइकिल बरामद हुए जिसके सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटर साइकिल पर जो नम्बर प्लेट लगी है वह फर्जी तथा मोटर साइकिल के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार जिलाबदर अभियुक्त- 1. निजाम उर्फ गुड्डू पुत्र हमीद उर्फ कटोरा नि0 उर्दू मोहल्ला थाना कोतवाली

 

Post navigation

Previous: Etawah News:  आचार संहिता को उल्लंघन करने वाले अभियुक्त को 01 फैक्ट्री मेड डीबीबीएल गन के साथ किया गया गिरफ्तार।
Next: Sambhal News: अब्बासी वेलफेयर सोसाइटी की ओर किया गया सदस्यता कार्यक्रम

 

राशिफल

News Archive

g
  • Etawah

Etawah News : बिना HSRP के नहीं बनेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र, 15 अप्रैल से सख्ती

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 5.09.21 PM
  • Etawah

Etawah News : भागवत कथा: सुखदेव जन्म व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 6.23.45 PM
  • Etawah

Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 4.22.31 PM
  • Etawah

Etawah News : शिक्षकों की समस्याओं पर सहमति, चार्टर व्यवस्था लागू होगी, लंबित मामलों का होगा निस्तारण

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026

Latest News

  • Etawah News : बिना HSRP के नहीं बनेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र, 15 अप्रैल से सख्ती
  • Etawah News : भागवत कथा: सुखदेव जन्म व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर
  • Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश
  • Etawah News : शिक्षकों की समस्याओं पर सहमति, चार्टर व्यवस्था लागू होगी, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
  • Bihar News : बेतिया में फर्जी पुलिस बनकर ठगी का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.