Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जनपद के 29 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा, तैयारियां पूरी 

जनवाद टाइम्स इटावा 22 November 2021
Etawah News: TET exam will be held at 29 centers of the district, preparations complete

Etawah News: TET exam will be held at 29 centers of the district, preparations complete

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जिले में होने वाली टीईटी की परीक्षा तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह परीक्षा आगामी 28 नवंबर को दो पालियों में कराई जाएगी। एक पाली में प्राइमरी शिक्षकों के लिए तथा दूसरी पाली में अपर प्राइमरी शिक्षकों के लिए परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग 29 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है । जिला प्रशासन के निर्देशन में शिक्षा विभाग ने इस परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है । खास बात यह है कि इस परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर एक अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया जाएगा जबकि शिक्षा विभाग की ओर से एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। यह स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहेंगे और यह देखेंगे की परीक्षा में कोई गड़बड़ी ना होने पाए।

छात्र छात्राओं को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इस परीक्षा को कराए जाने के लिए काफी पहले से तैयारी शुरू कर दी गई थी जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है ।परीक्षा केंद्रों की सूची भी फाइनल कर दी गई है और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को भी यह सूचना दे दी गई है कि उनके विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनसे परीक्षा से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने के लिए भी कह दिया गया है। परीक्षा के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट तो तैनात रहेंगे ही अन्य अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे। जिले के बाहर के भी परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए जिले में आएंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक राणा ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है शिक्षकों की ड्यूटी भी निरीक्षक के रूप में लगा दी गई है। सभी केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं है ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की कठिनाई ना हो। उन्होंने बताया कि पहली पाली में प्राइमरी तथा दूसरी पाली में अपर प्राइमरी शिक्षकों की लिए परीक्षा कराई जाएगी। खास बात यह है कि 2 वर्ष पहले जब टीईटी की परीक्षा कराई गई थी उसकी तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा है। प्राइमरी शिक्षकों के लिए बनाई गई परीक्षा केंद्रों की संख्या भी अधिक है।

Post navigation

Previous: Etawah News: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने काटा केक
Next: Etawah News: रेलवे लाइन क्रेक होने से दर्जनों रेलगाड़ियां हुई प्रभावित

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.