Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: नुमाइश चोराहे पर अर्द्धनिर्मित नाला बारिश में बना जान का दुश्मन, स्थानीय लोगो को यातायात में परेशानी

जनवाद टाइम्स इटावा 31 July 2021
Share News
       

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: नगर के व्यस्त मार्ग नुमाइश चौराहे पर नाले का लंबे समय निर्माण चल रहा है। खुला पड़ा नाला किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। कई बार इस नाले पर गौबंश गिर चुके है लेकिन नाले का निर्माण करने वालो का इस ओर ध्यान नही जा रहा। कछुआ गति से बन रहा कई फुट गहरा नाला इस समय भारी बरसात के चलते भरा हुआ है और कोई बच्चा या व्यक्ति गिर सकता है जिससे बडा हादसा हो सकता है।

नाले के निर्माण की गति देख कर प्रतीत होता है कि न तो कार्यदाई संस्था और न निर्माण करने वाले ठेकेदारों को आम जनता की परेशानियों की चिंता है। नाले की नाप तौल को ताक पर रख कर नाले का निर्माण किया जा रहा है। कही पर नाले की दीवाल ऊंची है तो कही पर नीची और टेढ़ीमेढ़ी है लेकिन न तो ठेकेदार इस ओर ध्यान दे रहे है और न काम कराने वाले अधिकारी और संस्था। नाले के किनारे के दुकानदार महीनों से परेशान है। दुकानदारों का कहना है कि नाले के निर्माण की धीमी गति के चलते महीनों से उनकी दुकानदारी ठप्प पड़ी हुई है।

नाले का निर्माण करने वाली कंपनी के संचालक बंटी माहेश्वरी ने बताया कि प्रशासन ने उनकी पेमेंट की फाइल रोक रखी है जिसकी बजह से नाले का निर्माण कार्य प्रभावित हो गया है। बंटी माहेश्वरी ने कहा कि प्रशासन से बिना कोई कारण बताएं उनकी पेमेंट फाइल रोक ली जिससे उनकी बड़ी रकम फस गई जिसके कारण नाले का निर्माण कार्य रोकना पड़ा। जैसे ही पेमेंट हो जायेगा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Post navigation

Previous: Etawah News: डी एम कार्यालय की चौखट पर गोवंश बांधेंगे कोंग्रेसी
Next: Etawah News: सीबीएसई का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बच्चो के चहरे पर आई मुस्कान

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.