Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : यूपी में शनिवार का लॉकडाउन खत्म होगा, दुकानें अब सुबह 9 से रात 9 तक खुलेंगी

जनवाद टाइम्स 1 September 2020
UP government
Share News
       

आशीष कुमार । पूरे प्रदेश में अब केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। शनिवार को लॉकडाउन खत्म होगा। बाजार सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुलेंगे। अभी तक शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी की जा रही थी। विकास की योजनाओं को रफ्तार देने के लिए यह फैसला किया गया है। यह आदेश इसी सप्ताह से लागू हो जाएगा।

UP government

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ में एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसके निर्देश अफसरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं उन्हें गति दी जाए। इसके लिए कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें।

मुख्यमंत्री ने डेढ़ लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कोविड-19 की जब तक कोई कारगर दवा अथवा वैक्सीन विकसित नहीं हो जाती है, तब तक अधिक से अधिक टेस्टिंग ही इसके खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए वृद्धि के प्रयास लगातार जारी रखे जाएं। लखनऊ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम गठित की जाए, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनता की स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतों को दूर करने में परामर्श प्रदान करें।

उन्होंने संपर्क का पता लगाने, निगरानी तथा घर घर सर्वेक्षण के कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं। समस्त जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा शाम को इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल केंद्र में नियमित रूप से बैठक कर कार्यों की समीक्षा करें तथा आगे की रणनीति बनाने, पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए ।

मुख्यमंत्री ने सभी मंडलायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि 50 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओ की समीक्षा करें। स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे लेकिन 21 सितंबर से 50 फीसदी टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ को विद्यालय में बुलाया जा सकता है। इसके अलावा 21 सितंबर से शादी समारोह, अंत्योष्टि व अन्य धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में 100 लोग शामिल हो सकेंगे।

Post navigation

Previous: Vaishali : बिजली के तार के चपेट मे आ जाने से करंट से एक 35 वर्षीय वयक्ति की मौत
Next: जनपद इटावा के कस्बा बसरेहर में नही थम रहा कोरोना का कहर, भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी निकाला पोजिटिव

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.