मनोज कुमार राजौरिया इटावा। भाजपा से आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से MLC प्रत्याशी डॉ० मानवेन्द्र प्रताप सिंह जी के समर्थन में के० के० इण्टर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, शिवनारायण इटर कॉलेज आदि के प्रिंसिपल, प्रवन्धक एवं समस्त शिक्षक एवं कर्मचारिगणों से भेंट कर समर्थन की अपील की।

एमएलसी स्नातक और एमएलसी शिक्षक चुनाव में आम मतदाता वोट नहीं दे सकता है। इस चुनाव के लिए विशेष मतदाता होते हैं। वहीं आगरा परिक्षेत्र में 12 जिलों के मतदाता हिस्सा लेंगे। इस चुनाव के लिए विशेष मतदाता होते हैं, वहीं आगरा परिक्षेत्र में 12 जिले आगरा के साथ मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फरुर्खाबादा, इटावा, कन्नौज, ओरैया के मतदाता हिस्सा लेंगे।
◆ भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल ये चुनाव
आगरा परिक्षेत्र की स्नातक सीट पर भाजपा किसी भी तरह कब्जा करना चाहती है। अभी इस सीट पर सपा का कब्जा है। वहीं अगर शिक्षक सीट की बात करे तो उस पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा शिक्षक सीट को किसी भी हालत में गवाना नहीं चाहती है, वहीं स्नातक सीट पर किसी भी हालत में कब्जा करना चाहती है। यही वजह है कि चुनाव की रणनीति पर भाजपाइयों ने एक बार फिर से काम शुरू कर दिया है।
