Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: नदियाँ देश की जीवन रेखा और हम सबकी धरोहर भी है: डॉ आशीष त्रिपाठी
  • Breaking News

Etawah News: नदियाँ देश की जीवन रेखा और हम सबकी धरोहर भी है: डॉ आशीष त्रिपाठी

जनवाद टाइम्स इटावा 23 December 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: Rivers are the lifeline of the country and also the heritage of all of us: Dr. Ashish Tripathi

Etawah News: Rivers are the lifeline of the country and also the heritage of all of us: Dr. Ashish Tripathi

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्कूल की छात्राओं सहित जन-जन को देश की लाइफ लाइन कही जाने वाली हमारी जीवनदायिनी नदियों के प्रति आस्थावान बनाने व भारत की नदियों का गौरवशाली इतिहास जानने के क्रम में दिनांक 15 से 23 दिसंबर तक नदियों सहित विभिन्न विषयो पर आधारित स्वच्छता अभियान, देशभक्ति, प्रकृति एवं परिवेश व आध्यात्मिकता एवं समर्पण के अंतर्गत योग, से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज इसी क्रम में तिवारी ज्वाला प्रसाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज इटावा में योगा एवं मेडिटेशन ,प्रभात फेरी, नदी जानो एवं नदी की स्वच्छता से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Etawah News: Rivers are the lifeline of the country and also the heritage of all of us: Dr. Ashish Tripathi

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पर्यावरणविद एवं वन्यजीव विशेषज्ञ सर्प मित्र डॉ आशीष त्रिपाठी एवं विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती शशि प्रभा यादव द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती माँ के चित्र पर तिलक वंदन कर एवं पुष्प अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रवक्ता आशा वशिष्ट के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल संचालन एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक योग नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें राधिका ,श्वेता इच्छा ,श्रुति ने विभिन्न प्रकार के आसन लगाकर सुंदर प्रस्तुति दी। नदी की स्वच्छता से संबंधित संदेश देते हुए छात्राओं ने संगीत शिक्षिका पूजा एवं रेनू सेठ के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रातः काल में छात्राओं ने प्रभात रैली निकाल कर हमने अब यह ठाना है, नदियों को बचाना है का नारे लगाते हुये सभी को नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य श्रीमती शशि प्रभा यादव ने छात्राओं को नदियों की स्वच्छता एवं बचाव के उपाय से अवगत कराया साथ ही बच्चों के किये गये प्रयासों की भूरि भूरि सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरणविद डॉ आशीष त्रिपाठी ने छात्राओं को घर मे जल को बचाने एवं अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के विभिन्न तरीके बताएं साथ ही सभी छात्राओं को विभिन्न वन्यजीवों की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई । पोस्टर प्रदर्शनी वर्षा गुप्ता के नेतृत्व में लगाई गई। कहानी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता रेखा जाटव के निर्देशन में संपन्न हुई । कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य रेखा वर्मा, राखी देवी ,अर्चना शर्मा, नीलम वर्मा ,अवनी चौहान ,छाया सिंह, सुनीता साहू ,किरण यादव ,निधि वर्मा ,संध्या ,शतरूपा ,दीपाली पटेल एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रही।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Next: Etawah News: समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का नगर अध्यक्ष नियुक्त।

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0009(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0015(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
लोजपा रामविलास के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar
  • Breaking News
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260314_211315
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026

Latest News

  • Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी
  • Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज
  • Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी
  • UP News :अम्बेडकरनगर सड़क हादसा में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d