Etawah News: Shri Balveer Singh Katheria has been nominated as Panchayat Cell District President in Aam Aadmi Party
संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: भ्रष्टाचार विरोधी अन्ना आंदोलन में लगातार दिल्ली आंदोलन में हिस्सा लेने वाले आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्य, भर्थना विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी इटावा बलवीर सिंह कठेरिया को प्रदेश प्रभारी,सांसद श्री संजय सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह जी की स्वीकृति के साथ श्री विनय पटेल प्रदेश अध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ ने बलवीर सिंह कठेरिया निवासी भर्थना इटावा जिला इटावा को आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ इटावा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
इनके मनोनयन पर प्रदेश सचिव रुचि यादव, जिला प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरविंद केजरीवाल के मिशन 2022 को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।
मनोनयन पर इक़रार अहमद, ऋचा कुशवाह,राजेश मिश्रा,मोहन सिंह यादव,अजब सिंह यादव,हेमन्त कुमार, शशिविंद यादव, हेमलता,डॉ०आशीष कुमार, दीपक राज, ब्रजेन्द्र जैन,शैलेन्द्र कुमार, एडवोकेट विपिन अंबेडकर,राधा कृष्ण दोहरे, विनोद चौहान, एडवोकेट वीरू कठेरिया, मुनेश दिवाकर ने हर्ष व्यक्त किया है।