रिषीपाल सिंह इटावा: टिड्डी दल के आपके जनपद में आगमन से कृषि विभाग समेत प्रशासन ने कमर कस ली है तथा किसानों को सूचना प्रेषित कर दी गयी है।आगरा से सटे जसवंतनगर व पछायगाँव क्षेत्र में टिड्डी दल आ चुका है। दिन में तेज शोर जैसे- ड्रम, थाली, बैंड बाजा आदि बजाने से ये टिड्डी भाग जाती है। रात्रि के लिए कृषि व अन्य विभागों की तैयारी के अनुरूप स्प्रे आदि कराया जाएगा।

इटावा तक पहुंचने वाले टिड्डों को ध्वनि द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। लाउडस्पीकर का उपयोग करने से भी टिड्डी कीट भाग जाते है। रात के समय और सुबह के समय, जब टिड्डे पेड़ों में कहीं बैठते हैं, तो इसे रसायन छिड़काव करके नष्ट किया जा सकता है। इटावा के कृषि विभाग के समन्वय में जिला प्रशासन फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकर तैयार करवाकर पूरी तैयारी में है। घबराने की कोई बात नहीं। किसानों को केवल आवाज कर के टिड्डी दल को भगाना है तथा इसकी सूचना अपने नजदीकी ब्लॉक में स्थित राजकीय कृषि केंद्र पर तथा जनपद स्तर पर भी सूचना दे सकते है।