Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : अच्छी खासी चल रही थी दो भाइयों की जिंदगी, ऐसा लगा लॉकडाउन की अब रेहड़ी लगा पाल रहे परिवार

जनवाद टाइम्स 7 September 2020
Etawah News
Share News
       

महेंद्र बाबू इटावा। कोरोना वायरस महामारी से पहले कई लोगों की जिंदगी अच्छी खासी बीत रही थी, लेकिन जैसे ही इस महामारी ने देश में दस्तक तो कईयों की जिंदगी में अंधेरापन छा गया। प्रधानमंत्री ने इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन लगाया, जिससे कई लोग बेरोजगार हो गए। कई जगह कंपनियां बंद हो गई, तो वहीं कई कंपनियों से कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई।

Etawah News

इस बुरे दौर में नौकरी चले जाने से बेरोजगार हुए लोगों को परिवार पालना मुश्किल हो गया।

परिवार पालने के लिए लोगों को ऐसे-ऐसे काम करने पड़ गए जो उन्होंने सपनों में भी नहीं सोचे होंगे। ऐसी ही एक कहानी है इटावा के दो भाइयों की।

Etawah News

इटावा शहर की गांधी नगर कॉलोनी के रहने वाले दो भाई रिंकू और राजेश दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करते थे। अचानक कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में उनकी कंपनी बंद हो गई और उनका रोजगार चला गया। अब ऐसे में परिवार के सामने गुजारा चलाने की नौबत गई। इसी बीच बड़े भाई रिंकू ने अपने पिता के साथ सब्जी बेचने का काम शुरू किया। वहीं थोड़े दिन बाद उसका छोटा भाई भी सब्जी बेचने लगा। अब दोनों भाई सब्जी बेचकर परिवार को पाल रहे हैं

सब्जी बेचने वाले रिंकू ने बताया कि वो ग्रेजुएट हैं। दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। अच्छा खासा काम चल रहा था कि अचानक कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन हो गया और लॉकडाउन के बाद कंपनी बंद हो गई। जिसके कारण उनकी नौकरी चली गई।

अब परिवार का गुजारा कैसे चलाएं यही डर सताने लगा। जिसके कारण उन्होंने घर के बाहर रेहड़ी लगाकर सब्जी बेचना शुरू कर दिया। उसके बाद उनके छोटे भाई ने भी सब्जी का काम शुरू कर दिया। अब दोनों भाई शहर की गलियों में सब्जी बेच कर परिवार का गुजारा चला रहें हैं और अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

Post navigation

Previous: इटावा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी गिरोह का शातिर अपराधी गिरफ्तार 
Next: Etawah News : मन्दिर की भूमि पर अवैध कब्जे के कारण ब्राह्मण समाज में दिखा बेहद आक्रोश

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.