Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: इनकम टैक्स देने वालों ने एक करोड़ की किसान सम्मान निधि ली
  • Breaking News

Etawah News: इनकम टैक्स देने वालों ने एक करोड़ की किसान सम्मान निधि ली

जनवाद टाइम्स इटावा 8 August 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: Income tax payers took one crore Kisan Samman Nidhi

Etawah News: Income tax payers took one crore Kisan Samman Nidhi

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सरकार ने किसान सम्मान निधि की महत्वाकांक्षी योजना चलाई है जिससे किसानों को सुविधा मिल सके। इस योजना से अमीरों दूर रखा गया है इसके बावजूद हालात यह है कि इनकम टैक्स देने वालों ने थोडी बहुत नहीं एक करोड़ 40 लाख की किसान सम्मान निधि ले ली। ऐसा एक दो नही 1120 इनकमटैक्स देने वालों ने किया। जब जांच में पोल खुली तो रिकवरी होने लगी। इन लोगों को नोटिस जारी किए गए। इससे हड़कम्प मच गया। नियम यह है कि इनकमटैक्स देने वालों को किसान सम्मान निधि नहीं मिलती।

किसानों की आर्थिक राहत देने के मकसद से सरकार की किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों को साल में तीन बार में कुल मिलाकर 6000 की रकम दी जाती है। इस योजना के लिए पात्रता की सूची पहले ही जारी कर दी गई थी और उसी हिसाब से आवेदन भरे गए थे। इन नियमों के मुताबिक इनकम टैक्स देने वालों तथा जनप्रतिनिधियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकारी कर्मचारी भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। इसके बावजूद काफी ऐसे लोगों ने किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन कर दिया जो इसके पात्र नहीं थे और उन्हें किसान सम्मान निधि मिलने भी लगी। आधार कार्ड तथा बैंक खातों का मिलान किया गया तो यह पता चला कि जिले में 1120 ऐसे अपात्रों को किसान सम्मान निधि मिल गई है जो इनकम टैक्स देते हैं। इसके बाद कृषि विभाग की ओर से इन सभी से रिकवरी की जा रही है। इन्हें रकम वापस जमा करने के नोटिस भी दिए जा चुके हैं। जिन इनकम टैक्स देने वालों ने किसान सम्मान निधि ली है उनमें सरकारी अधिकारी और कर्मचारी के साथ ही व्यापारी भी शामिल हैं।

उपनिदेशक आरएन सिंह ने बताया कि कुछ इनकम टैक्स देने वालों ने किसान सम्मान निधि ले ली गई है। इन्हे रकम वापसी के लिए नोटिस जारी किए गए है। विभाग इनसे सम्मान निधि के रुप में ली गई रकम वापस लेगा। उन्होने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद रकम वापसी भी शुरु हो गई है और अब तक अपात्रों ने किसान सम्मान निधि के रुप में ली गई 28 लाख की रकम वापस कर दी है। उन्होने बताया कि पूरी रकम की वापसी की जाएगी।

 

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: जमीन बंटवारे में चले लाठी डंडे
Next: Etawah News: 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान में जुटेगी सपा

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d