Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: पति बना जल्लाद, पत्नी को बेरहमी से पीटा, पिटाई का वीडियो वायरल
  • Breaking News

Etawah News: पति बना जल्लाद, पत्नी को बेरहमी से पीटा, पिटाई का वीडियो वायरल

जनवाद टाइम्स इटावा 4 June 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: Husband becomes executioner, brutally beats wife, video of beating goes viral

Etawah News: Husband becomes executioner, brutally beats wife, video of beating goes viral

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: थाना बकेवर इलाके के नहरैया गांव में एक युवक की क्रूरता का वीडियो सामने आया जिसमें युवक अपनी पत्नी को डंडों से बुरी तरह से पीट रहा है। पत्नी को डंडों से पीटते हुए खुद वीडियो बनाया जो की अब जमकर वायरल भी हो रहा है। घटना का विडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें पति, सास, ससुर आरोपी बनाए गए हैं। फिलहाल अभी आरोपी फरार है। पीड़िता का उपचार निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

Etawah News: पति बना जल्लाद, पत्नी को बेरहमी से पीटा, पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

थाना बकेवर क्षेत्र में शिवम यादव ने अपनी पत्नी ज्योति यादव को पारिवारिक कलह के चलते डंडों से इस कदर पीटा की वह मरणासन्न हालत में पहुंच गई। वीडियो में दिख रहा है कि युवक पत्नी के बाल पकड़कर चारपाई पर पटकता है। इसके बाद उसपर अनगिनत डंडे बरसाता है। वह उसके हाथ-पैर, सिर, पीठ पर प्रहार करता है। बाल पकड़कर नीचे गिराने का प्रयास करता है। पत्नी हाथ पैर जोड़कर रहम की भीख मांगती रही लेकिन हैवान पति उसे पीटता रहा। क्रूरता का वीडियो भी खुद बनाया गया।

मामले की जानकारी पर पीड़िता ज्योति यादव की मां मुन्नी यादव पत्नी सुघर सिंह यादव थाना सेहसों में आरोपी दामाद उसके माता-पिता के खिलाफ थाना बकेवर में इस बर्बरता और दहेज की मांग को शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी बेटी की शादी करीब 5 वर्ष पहले शिवम यादव पुत्र अवदेश यादव ग्राम नहरिया थाना बकेबर हिन्दू रीति रिवाज के साथ कि थी। पति शिवम यादव प्राइवेट वाहन का ड्राइवर है। अतिरिक्त दहेज को लेकर इससे पूर्व भी कई बार मारपीट कर चुका है। बीते गुरुवार की रात्रि में अपनी पत्नी व 2 पुत्री के साथ अपने घर नहरिया पर मारपीट की। रात्रि में बुरी तरह मारपीट करके सुबह मरणासन्न हालत में डालकर भाग गया।

थाना प्रभारी बकेवर ने बताया है कि ज्योति की मां ने तहरीर दी है। पुलिस तुरंत पीड़िता का मेडिकल करवाया है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा। फिलहाल प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है सभी लोग फरार है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: करो या मरो की नीति पर न्याय पाने को विवश जनपद के शिक्षक
Next: प्रतापगढ  न्यूज : पत्नी के वियोग में युवक ने खाया जहर हुई मौत

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d