Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: प्रधानाध्यापिका गोली काण्ड: दो गोलियां निकाली, चार फसी, हालत अभी भी नाजुक
  • Breaking News

Etawah News: प्रधानाध्यापिका गोली काण्ड: दो गोलियां निकाली, चार फसी, हालत अभी भी नाजुक

जनवाद टाइम्स इटावा 16 November 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: Headmistress Bullet Case: Two bullets fired, four trapped, condition still critical

Etawah News: Headmistress Bullet Case: Two bullets fired, four trapped, condition still critical

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: प्रा‌थमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका अभिलाषा यादव को अधिवक्ता सुधीर यादव ने 6 गोलियां मारी थीं। खुद अधिवक्ता ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। शिक्षिका की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनके शरीर से दो गोलियां निकाली जा चुकी हैं। डॉक्टर के मुताबिक शरीर में चार गोलियां अभी भी फंसी हुई हैं, जिसको निकलाने के लिए पूरे शरीर को स्कैन कराया गया है। वहीं मामले की जांच में जुटी पुलिस स्कूल से लेकर चितभवन के पास तक के सीसीटीवी फुटैज चेक कर चुकी है।

जेके हास्पिटल के डॉकटर मनोज यादव ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे ऑपरेशन शुरू हुआ था, जो दो बजे रात तक पांच घंटे तक चला। ऑपरेशन के दौरान तीन यूनिट खून चढ़ाया गया है और पांच यूनिट खून लग सकता है। दो गोलियां कमर के बीच हड्डियों में जा कर फंसी हुई हैं। प्रधानाध्यापिका की हालत में सुधार होने पर ऑपरेशन की फंसी हुई हैं। वहीं सुधीर यादव के शव का मंगलवार रात दो बजे ही पोस्टमार्टम करा दिया गया। अभिलाषा यादव के पिता ने बताया कि गोली लगने के बाद बेटी ने पत्नी विमलेश को और अपने बेटे सुशील कुमार को फोन कर घटना जानकारी दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो पता चला की राहगीरों ने बेटी को जेके हास्पिटल में भर्ती कराया है।गोली लगने के बाद प्रधाना‌ध्यापिका किसी तरह चितभवन रोड़ पर पहुंची, जहां से गुजर रहे दो लोगों ने उनको घायल देख कर जेके हास्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस दोनों युवकों की तलाश करने में जुटी हुई है। प्रधाना‌ध्यापिका दोपहर 12 बजे के आस-पास स्कूल से निकली थीं। चितभवन की तरफ अकेले गई थीं। बसरेहर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे तक स्कूल से लेकर चितभवन तक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा चुके हैं। इस दौरान प्रधानाध्यापिका अकेले जाती हुई दिखाई दी हैं। आगे के कैमरे चेक किए जा रहे है।

पिता नजर सिंह ने बताया कि सुधीर यादव से बेटी ने आठ से दस लाख रुपये का बीमा करा रखा था। बेटी के ऊपर सुधीर यादव ने क्यों हमला किया इसकी जानकारी नहीं है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया जांच में कई तथ्य निकल कर सामने आए हैं। जल्दी खुलासा किया जाएगा।

 

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: मैनपुरी उपचुनाव में बहू डिंपल को हर हाल में जिताना है: शिवपाल यादव
Next: Prayagraj News :हेल्थ एटीएम सुविधा आमजनमानस के लिए बहुत की उपयोगी सिद्ध होगी-जिलाधिकारी

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d