Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जीएसटी विभाग द्वारा होने वाले छापों का पुरजोर विरोध किया जायेगा: बनवारीलाल कंछल

जनवाद टाइम्स 3 January 2021
FB_IMG_1609670587069
Share News
       

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जीएसटी कमिश्नर द्वारा एस.आई. वी.छापों की घोषणा की गई है। व्यापार मंडल इसका कड़ा विरोध करता है।सरकार को चाहिए कि वह सर्वे छापे का कानून केवल अधिकारियों के लिए बनाए न कि व्यापारियों के लिए।यदि जीएसटी विभाग का कोई अधिकारी किसी भी जिले के किसी भी बाजार में छापा डालने के लिए आएगा तो व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा छापा टीम का घेराव कर उन्हें बाजारों से खदेड़ दिया जाएगा। हमारी सरकार से मांग है कि एस. आई.वी. छापों के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। बनवारी लाल कंछल ने शनिवार को यहाँ सिंचाई बंगले में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी जनपदों के व्यापार मंडलों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक करके समस्याओं का समाधान करने में सफलता अर्जित की है।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से आठ ज्ञापन केंद्र सरकार को,आठ ज्ञापन प्रदेश सरकार को एवं आठ ज्ञापन प्रदेश के सभी विधायकों एवं प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को लखनऊ कार्यालय से भेजे गए।केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई समस्याओं का समाधान भी किया। सभी जनपदों में पुलिस प्रशासन की ज्यादतियों का उनके साथ बैठक करके समाधान निकाला गया।

कंछल ने कहा कि जीएसटी, आयकर,टीडीएस,रिटर्न देर से जमा करने पर पेनाल्टी ब्याज व जुर्माना माफ किया जाए।लॉकडाउन के समय का बिजली का बिल पूरी तरह माफ किया जाए क्योंकि जब दुकानें बंद रही और बिजली का उपयोग नहीं किया गया तब बिजली बिल देने का औचित्य ही नहीं है।व्यापारियों द्वारा ली गई सीसी लिमिट का ब्याज 3 माह का माफ किया जाए।नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायतों की दुकान का किराया निरस्त किया जाए और हाउस टैक्स माफ किया जाए।लॉकडाउन में ट्रकें एवं बसें खड़ी रहीं उनका परिचालन नहीं हुआ।अतः ट्रकों व बसों का बीमा,परमिट,रोड टैक्स 6 माह का माफ किया जाए।पुलिस द्वारा छोटी-छोटी गलतियों पर व्यापारियों के विरुद्ध लगाई गई एफआईआर पर फाइनल रिपोर्ट लगवाई जाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इसी माह 1% मंडी शुल्क कम किया है।दिनांक 17 दिसंबर से बिजली का बकाया जमा करने पर सरचार्ज से पूरी तरह छूट देने का सरकार ने आदेश जारी किया है इसके लिए हम मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद भी देते हैं।

व्यापारी नेता ने कहा कि नवीन मंडी स्थलों के अंदर कारोबार करने वाले व्यापारियों पर से मंडी शुल्क समाप्त किया जाए।प्रदेश के सभी मार्गों पर टोल टैक्स नाके लगातार बढ़ते जा रहे हैं।टोल टैक्स की दरें बहुत ज्यादा है।टोल टैक्स लगभग 2/-रुपया प्रति किलो मीटर लगाया जाता है।टोल टैक्स का यह भार जनता और व्यापारियों के लिए बेहद कष्टदायक है।हमारी सरकार से मांग है कि टोल टैक्स में 50% की कटौती की जाए।हमारा नारा है- “मंडी शुल्क खत्म करें,टोल टैक्स आधा करें।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने ज़िले के तीन व्यापारी नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान देते हुए विशाल गुप्ता को प्रदेश मंत्री,शिव कुमार सिंह को प्रदेश संयुक्त मंत्री तथा नवीन यादव को प्रदेश का वरिष्ठ मंत्री नियुक्त किया। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री शिवप्रताप भदौरिया,जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीके वर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह चौहान,उपाध्यक्ष सदन पोरवाल,उपाध्यक्ष सुनीत चौहान,उपाध्यक्ष लाल जी पोरवाल वरिष्ठ जिला महामंत्री शैलेश जैन, महामंत्री रवि कांत मिश्रा,युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ खान मंसूरी,युवा जिला उपाध्यक्ष शीलेश सेंगर,युवा महामंत्री नवीन यादव,सदर अध्यक्ष आलोक दीक्षित,सदर महामंत्री ओम रतन कश्यप,सदर कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता,युवा नगर अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता,युवा नगर महामंत्री शिवा गुप्ता,बसरेहर अध्यक्ष अशोक पोरवाल,अहेरीपुर अध्यक्ष संदेश वर्मा,बसरेहर कोषाध्यक्ष रश्मि कांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: पुनर्जागरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले को उनके जन्मदिन पर किया याद
Next: पुनर्जागरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले को उनके जन्मदिन पर किया याद

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.52.16 PM
  • Bihar

Bihar News : बेतिया के क्रांतिकारी कमलनाथ तिवारी के वंशज सम्मानित, कानपुर में हुआ कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.52.29 PM
  • Bihar

Bihar News : बेतिया में हर वार्ड में मुक्ति धाम निर्माण जरूरी, गरिमा देवी सिकारिया ने किया वार्ड 43 का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.51.45 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : बाकरपुर में कस्तूरबा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
street-light
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में 13 अप्रैल को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जानें समय और कारण

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026

Latest News

  • Bihar News : बेतिया के क्रांतिकारी कमलनाथ तिवारी के वंशज सम्मानित, कानपुर में हुआ कार्यक्रम
  • Bihar News : बेतिया में हर वार्ड में मुक्ति धाम निर्माण जरूरी, गरिमा देवी सिकारिया ने किया वार्ड 43 का निरीक्षण
  • Bihar News : बाकरपुर में कस्तूरबा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
  • Bihar News : राजापाकर में 13 अप्रैल को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जानें समय और कारण
  • Bihar News : ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई गई, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.