आशीष कुमार
इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर स्थित सेंट पीटर्स स्कूल में क्रिसमस पर्व से पहले छात्र छात्राओं ने संता क्लाज की वेशभूषा में पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गए।नगर के कैस्त समीप हाईवे पर स्थित सेंट पीटर्स स्कूल में छात्र छात्राओं द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार जौली सहित प्रधानाचार्य एंटोनी चाको आदि ने यीशू के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया गया।
कार्यक्रम में क्रिसमस गीत पर आधारित गीत तथा नृत्य से वातावरण गुँजायमान हो गया। छात्रों ने प्रभु यीषु मसीह के जन्म का अद्भुद प्रदर्षन किया जिसको देखते ही विद्यालय प्रांगण में तालियों की ध्वनि ने आनन्द का समां बाँध दिया। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए इस कार्यक्रम ने सबको भावविभोर कर दिया।
प्रधानाचार्य श्री चाको ने ईसा मसीह के जीवन एवं उके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए धर्म व सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह स्कूल के उप-प्रधानाचार्या सिस्टर रेन्सी ने भी सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु येशु के बताये रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।