Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : एक और कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप, इटावा में अब दो हुए कोरोना पॉजिटिव

जनवाद टाइम्स 17 April 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200417_172409

 

महेन्द बाबू इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में ऊसराहार इलाके के सुतयानी गांव में एक कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए जाने के बाद अब संक्रमित लोगों की संख्या दो हो गई है। इटावा के मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने बताया कि सुतयानी गांव के पूर्व सैनिक श्री पाल की पत्नी माया देवी के बीमार होने के बाद उसको आगरा के पारस अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर कई दिनों तक रहने के बाद डॉक्टरों ने माया देवी को अस्पताल से मुक्त कर दिया, लेकिन जब पारस अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टॉप के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इस अस्पताल में उपचार करा चुके मरीजों और उनके तीमारदारों की पड़ताल गहनता से शुरू की गई तो उसमें सुतयानी की मायादेवी का नाम भी शामिल मिला।

IMG 20200417 172424

उन्होंने बताया कि मायादेवी उसके पति पूर्व सैनिक श्री पाल और बेटी का कोरोना परीक्षण कराया गया। जिसमें मायादेवी ओर उसकी बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, लेकिन माया देवी के पति श्री पाल का कोरोना पॉजिटिव पाया गया। माया देवी की बेटी मैनपुरी जिले के विकासखंड किशनी के खिरिया गांव में ब्याही है। जिसकी जांच मैनपुरी जिला प्रशासन ने करवाई, जो निगेटिव है।
★ खांसी की शिकायत के बाद लिया गया था सैंपल
श्री पाल को खांसी की शिकायत के बाद 14 अप्रैल को उनका सैंपल लिया गया। देर रात आयी रिपोर्ट में श्री पाल पॉजिटिव पाये गए। श्रीपाल को कन्नौज जिले के तिर्वा मेडिकल कालेज में बनाये गए कोविड 19 अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। पूर्व सैनिक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार तड़के इटावा के मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, इटावा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.एन. तोमर, डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, भरथना के उप जिलाधिकारी नंदलाल मौर्य, पुलिस उपाधीक्षक आलोक प्रसाद, बड़ी तादात में मेडकिल अफसरो के साथ प्रभावित सुतयानी गंव पहुंचे। कोरोना संक्रमण से प्रभावित होने के कारण सफाई कर्मियों की मदद से गॉव को सैनिटाइज कराया गया।
सभी गांव वालों के लिये जा रहे सैंपल
पूर्व सैनिक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण सभी गांव वालों के सैंपल लेने और स्क्रीनिग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 400 की आबादी वाले इस गांव के सभी के सैंपल देर रात तक लिए जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। सुतयानी गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इटावा के डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित गांव वालों की स्क्रीनिंग और सैंपलिंग की प्रक्रिया ताखा तहसील परिसर भवन में शुरू कर दी गई है। जिसकी देर शाम तक पूरी होने की संभावना है। गांव के लोगों की जरूरत के मद्देनजर वहां सभी वस्तुएं मुहैया कराने के लिये राजस्व अधिकारियों और कर्मियों की टीम सक्रिय हो गई हैं।
★ पहले भी मिला था एक संक्रमित
इससे पहले इटावा जिले के जसवंत नगर इलाके के नगला भगत गांव में एक शख्स के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से अधिकारियों के हाथ पांव फुले हुए हैं। 10 अप्रैल को खुद ही खांसी की शिकायत लेकर जिला अस्पताल आये आलू कारोबार से जुड़े शख्स की रिपोर्ट 12 अप्रैल को पाजीटिव आने के बाद इटावा का भी नाम कोरोना संक्रमित जिले में शुमार हो गया है।

महेन्द्र बाबू

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : लॉकडाउन : कार्ड हो ना हो, सभी को दें राशन, प्रदेश में न तो कोई भूखा रहे न सोए – सीएम योगी
Next: Etawah News : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष द्वारा पुलिस प्रशासन व डॉक्टर को किया गया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260321-WA0064
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुआ प्रीमियम मल्टीप्लेक्स: PVR INOX Limited ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ किया भव्य आगाज़

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
Gemini_Generated_Image_h0szfdh0szfdh0sz
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : राजापाकर में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं व तेलहन फसलों को नुकसान की आशंका

जनवाद टाइम्स 21 March 2026
बेतिया पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति और डिलीवरी की समीक्षा करते अधिकारी
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 21 March 2026
अम्बेडकरनगर में महिला पर हमले के बाद जांच करती पुलिस
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh
  • Video News

UP News : अम्बेडकरनगर में महिला पर जानलेवा हमला

जनवाद टाइम्स 21 March 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुआ प्रीमियम मल्टीप्लेक्स: PVR INOX Limited ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ किया भव्य आगाज़
  • Bihar News : राजापाकर में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं व तेलहन फसलों को नुकसान की आशंका
  • Bihar News : पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा
  • UP News : अम्बेडकरनगर में महिला पर जानलेवा हमला
  • Bihar News: IIM फाइनल परीक्षा में रोहित ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d