Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : इटावा पुलिस द्वारा कच्ची शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

जनवाद टाइम्स 9 April 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200409_232748

मनोज कुमार राजौरिया इटावा : फ्रेंड्सकालोनी व चौबिया थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 50 लीटर कच्ची शराब समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। फ्रेंड्सकालोनी थाना पुलिस को मौके से शराब बनाने का सामान भी मिला है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह यूरिया आदि अन्य चीजों को मिलाकर कच्ची शराब तैयार कर बेचते हैं। जबकि चौबिया पुलिस ने मैनपुरी जिले के दो युवकों को कच्ची शराब व मस्ती नाम छपे फर्जी रैपर समेत पकड़ा है।
शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है। फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी वैभव पांडेय के नेतृत्व में कोकपुरा गांव स्थित अमित पुत्र राजू के मकान पर दबिश दी गई। जहां चार लोग शराब बनाते मिले। पुलिस ने सभी को घेरकर पकड़ लिया। मौके से 30 लीटर अपमिश्रिम कच्ची शराब, 12 किलो गुड़, 5 किलो के दो गैस सिलिंडर, दो गैस चूल्हे, कनस्तर व बोतलें आदि बनाने का सामान बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि यूरिया आदि अन्य चीजें मिलाकर शराब तैयार करते हैं। जिसे विभिन्न जगहों पर बेचा जाता है।

IMG 20200409 232717

थाना पुलिस ने कोकपुरा गांव के अमित व राजकुमार पुत्रगण राजू, अभिषेक पुत्र राजू कंजड़, सत्यदेव उर्फ रेनू पुत्र विनोद उर्फ भिंडा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 62 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में अभिषेक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के अलावा चोरी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं।
इसके अलावा चौबिया थाना पुलिस ने भी सैफई सीओ चंद्रपाल सिंह की अगुवाई में 50 लीटर कच्ची शराब व अन्य सामग्री के साथ दो लोगों को पकड़ा है। चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मुखबिर ने बताया कि दो युवक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल से कीरतपुरा रोड पर शराब बेचने के लिए वीना गांव की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के साथ तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी की और मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के डूड गांव निवासी हेमराज पुत्र बुद्धूसिंह और इसी जिले के नंदरेला गांव के दयाशंकर पुत्र मानसिंह को दबोच लिया।
उनकी मोटरसाइकिल के पीछे बंधे थैले में कच्ची शराब से भरी 50 लीटर की कट्टी, मस्ती नाम छपे 30 रैपर, खाली क्वार्टर (शीशियां) और बगैर नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। इन दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह यह शराब खाली क्वार्टर में भरकर बेचते हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 समेत धोखाधड़ी आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : बाजार में आज भी भीड़ नही हुई कम, गैर जरूरी दुकानों का खुलना जारी
Next: Pratapgarh News : सांगीपुर थानाध्यक्ष सतीश कुमार अपनी टीम के साथ बाजार, गाँव, बैंको सहित सभी स्थलों पर करा रहें हैं लॉकडाउन का पालन

 

राशिफल

You may have missed

हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष समारोह में अधिवक्ता भारत माता और स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि देते हुए
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
20260319_185456
  • Education
  • Bihar
  • Vaishali

कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मृत पाई गई बाघिन के पास जांच करते वनकर्मी
  • National
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
बेतिया में भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यशाला में भाग लेते युवा कलाकार
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला

जनवाद टाइम्स 19 March 2026

Latest News

  • Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया
  • कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श
  • Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप
  • Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला
  • Bihar News: पेंशन जारी रखने के लिए 31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणन
  • इटावा में चैत्र नव वर्ष का जश्न, व्यापार मंडल ने मिठाई बांटकर दी बधाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d