Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: पाठकपुरा में लूट व खूनी हत्या का खुलासा, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • Breaking News

Etawah News: पाठकपुरा में लूट व खूनी हत्या का खुलासा, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जनवाद टाइम्स इटावा 21 February 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: Disclosure of robbery and bloody murder in Pathakpura, police got big success

Etawah News: Disclosure of robbery and bloody murder in Pathakpura, police got big success

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर (इटावा): क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान और थाना प्रभारी जसवंतनगर मुकेश सोलंकी ने पत्रकार वार्ता करते बताया है कि डकैती की घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्त, जिनमें शहजाद पुत्र जुम्मन खां निवासी तरकारा, थाना सैफई, जुम्मन खान पुत्र बक्शी खां निवासी ग्राम हाजीपुर, सेमरा थाना करहल मैनपुरी व रईस पुत्र गुलाब निवासी मोचेहरा थाना सैफई और राहुल पुत्र नारू निवासी बंजारा बस्ती जोरनास थाना प्रतापनगर जिला भीलवाड़ा राजस्थान शामिल हैं। पकड़े गए बदमाश पाठकपुरा गांव के करीब के ही एक ईंट भट्टा पर काम करने वाले हैं बताये गए हैं।

उन्हे सोमवार को पुलिस टीम ने तब गिरफ्तार किया, जब ये दिन में साढ़े ग्यारह बजे के करीब जसवंतनगर के मॉडल तहसील के सामने कचौरा बाईपास मार्ग पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास से फरार होने की फिराक में थे। इन चारों बदमाशों से पुलिस ने पाठकपुरा गांव में घटना के दौरान महिला की हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है। इसके साथ-साथ लूटी गई सोने की दो अंगूठियां, दो जोड़ी पायलें तथा 20,550 रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा बरामद इन जेवरों की पहचान घटना में मारी गई महिला प्रेमकली के पुत्र और घटना का मुकदमा दर्ज कराने वाले प्रदीप कुमार ने की है। पकड़े गए अभियुक्तों ने भी स्वयं घटना को कबूल किया है।

प्रेस वार्ता करते हुए क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने बताया कि घटना घटित होने के बाद पुलिस डॉग स्क्वेड मौके पर पहुंचा था और मौके पर उसे एक मफलर मिला था। उस मफलर तथा सर्विलांस की मदद से पुलिस ने इन अभियुक्तों का हाथ होने का निष्कर्ष निकाला था। पुलिस इनकी तलाश और घेराबंदी में जुटी थी, इसी से इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी जसवंतनगर, क्राइम इंस्पेक्टर लक्ष्मी नारायण, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेमंत कुमार सोलंकी ,कपिल चौधरी के अलावा हेड कांस्टेबल शिशुपाल, कांस्टेबल रामरतन, कौशलेंद्र कुमार,अभिषेक कुमार और बिंदेश्वर कुमार पुलिस टीम का इस गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: सड़क दुघर्टना में बिजली कर्मचारी हुआ घायल
Next: AmbedkarNagar News: सड़क मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से आवागमन में राहगीरों को परेशानियों का करना पड़ता है सामना।

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0009(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0015(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
लोजपा रामविलास के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar
  • Breaking News
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260314_211315
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026

Latest News

  • Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी
  • Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज
  • Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी
  • UP News :अम्बेडकरनगर सड़क हादसा में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d