Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News : कांग्रेसियों ने कंप्यूटर और संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की जयंती मनाई
  • Breaking News

Etawah News : कांग्रेसियों ने कंप्यूटर और संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की जयंती मनाई

जनवाद टाइम्स इटावा 20 August 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News : Congressmen celebrated the birth anniversary of Rajiv Gandhi, the father of computer and communication revolution

Etawah News : Congressmen celebrated the birth anniversary of Rajiv Gandhi, the father of computer and communication revolution

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई और एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यालय पर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी और उनको तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

200

प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित ने कहा आज हम ऐसे नेता का जयंती मना रहे हैं। जिन्हें देश में कंप्यूटर और संचार क्रांति का जनक कहा जाता है। राजीव जी की सोच थी कि देश के युवा वर्ग को आगे ले जाने के लिए कंप्यूटर और विज्ञान की शिक्षा आवश्यक है। उन्होंने सरकारी बजट में इसके लिए बजट को भी बढ़ाया था। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से पूरे देश में जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की थी।

जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने गांव को शासन और लोकतंत्र में उसकी भागीदारी बढ़ाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था लागू करने का बड़ा फैसला लिया था। इसके माध्यम से उन्होंने पूरे देश में ग्राम सरकार की अवधारणा लागू की और पंचायत को ज्यादा से ज्यादा अधिकार दिए उनका मानना था कि ग्राम पंचायत को वह दर्जा मिलना चाहिए जो संसद और विधानसभा को है।

शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा राजीव गांधी ने युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में ही वोट देने का अधिकार दिया। उन्होंने वोटिंग की उम्र 21 वर्ष से घटकर 18 वर्ष की थी। आज 18 वर्ष के करोड़ों युवा भी सांसद-विधायक से लेकर अन्य निकायों में जनप्रतिनिधियों को चुन सकते हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था में उन्हें आरक्षण देने का काम राजीव गांधी जी ने किया था।

गोष्ठी में आरबी सिंह पाल, करन सिंह राजपूत, सतीश नगर सुरेंद्र सिंह चौहान, रामजीवन कुशवाहा, वाचस्पति दुबे, महेश कटारे चंद्रशेखर यादव, लालमन बाथम, राकेश राठौर, आसिफ जादरान, प्रदीप दोहरे, धीरेंद्र अवस्थी, आसाराम कठेरिया, अंजू वर्मा, श्याम सिंह कुशवाहा, बृजेश राठौर, वीरेंद्र कुशवाहा, देवेश कुमार, सचिन संखवार, सुमित यादव, विनोद वर्मा, अनिल दीक्षित, मुबारक अली,आदि लोग उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : मिड डे मील तथा किट वितरण घोटाले पर प्रधानाध्यापक निलंबित
Next: Bihar News महाबीरी झंडा जुलूस के दौरान दो पक्षों में हुई पथराव

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0009(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0015(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
लोजपा रामविलास के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar
  • Breaking News
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260314_211315
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026

Latest News

  • Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी
  • Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज
  • Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी
  • UP News :अम्बेडकरनगर सड़क हादसा में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d