आशीष कुमार
इटावा। शिवपाल सिंह महाविद्यालय कैस्त जसवंतनगर में अधिस्टात्री ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा प्रखंड में बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुई । बसंत पंचमी को वसन्तोउत्सव शिक्षण संस्थान में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भाव से पूजा की गई। महाविद्यालय के विद्याथियों ने खूब लगन के साथ पूजापाठ किया। महाविद्यालय के प्रबन्ध निदेशक श्री विश्व नाथ प्रताप सिंह यादव ने माँ सरस्वती की चित्र पर माल्यापर्ण दीप प्रज्ज्वलित किया।
पूर्व प्राचार्य संजय सिंह , एग्रीकल्चर प्रवक्ता अजय बघेल, कंप्यूटर प्रवक्ता रजनीश यादव,विभागाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव,मोनू यादव एवं आशुतोष यादव महाराज,प्रबन्ध निदेशक s.p.s convant school और महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी तथा अध्यापक और अध्यापिकाऐ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा के समय मौजूद रहें।