Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: असम से दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटनाग्रस्त, 28 यात्री घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 18 August 2021
IMG_20210818_164818
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
सैफई/इटावा: यूपी के फिरोजाबाद में बुधवार तड़के आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरों को लेकर असम से दिल्ली जा रही एक मिनी बस खंबे से टकरा गई और उसके बाद पलट गई। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हुई है जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायल मजदूरों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा तो वहीं कुछ मजदूरों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वही मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।

मंगलवार रात्रि तीन बजे असम से दिल्ली के लिये एक मिनी बस में सवार होकर मजदूर जा रहे थे। मिनी बस में लगभग 35 मजदूर थे। यह सभी मजदूर दिल्ली में किसी कंपनी में सफाई कर्मचारी का काम करने के लिए जा रहे थे। मिनी बस को मोहम्मद रियाज पुत्र मकबूल निवासी कुंजवरना थाना सिरपेथी भागलपुर बिहार चला रहा था। रात्रि तीन बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के नसीरपुर के 56 किलोमीटर पर चालक को नींद आ जाने से मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

दुर्घटना में घायल सभी मरीजों का इलाज सैफई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव के निर्देशन में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की क्यूआरटी टीम द्वारा तुरन्त शुरू कर दिया गया। विश्वविद्यायल के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने गंभीर रूप से घायल मरीजों से मिलकर उनके इलाज की पूरी जानकारी ली तथा इस दुर्घटना में घायल मरीजों के इलाज में लगे चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ से बात की। इस दौरान उनके साथ संयोजक कोविड-19 एवं नॉन कोविड अस्पताल डा0 एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार, इमर्जेंसी प्रभारी डा0 सोमेन्द्र पाल सिंह चौहान, इमर्जेंसी होल्डिंग एरिया इंचार्ज डा0 अमित चौधरी, कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Lucknow News : जनपद लखनऊ कोविड-19 टीकाकरण व स्वच्छता अभियान पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने जीते कई पुरस्कार
Next: Bihar news सामुहिक हनुमान चालीसा से होता है सकारत्मक ऊर्जा का संचार, विहिप बजरंग दल का प्रयास सराहनीय :गरिमा सिकारिया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.