Etawah News: सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में नगर इटावा के पूर्वी कोने पर स्थित गणेश माध्यमिक छात्रावास में नागालैंड,असम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के बीच जाकर बच्चों की कुशल क्षेम पूछा और सभी बच्चों को राशन, मिष्ठान, फल और मास्क आदि वितरित किये।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने उपस्थित सभी व्यापारियों को गरीब कमजोर लोगों की सेवा करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान,जिला मंत्री इक़रार अहमद महिला जिला अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष राठौर,जिला मंत्री संतोष कुमार वर्मा, संजीव राजपूत, अल्ताफ करीमी, जिला उपाध्यक्ष लल्लू बार्शी,युवा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर आकाश दीप गौर,युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, इमरान राईन,नवनीत जैन, उमेश कुमार कुशवाहा, अभिषेक जैन नगर महामंत्री, उपदेश मिश्रा,ऋषभ जैन,अशरफ अली आदि व्यापारी उपस्थित रहे।