Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी
  • Breaking News

Etawah News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी

जनवाद टाइम्स 17 December 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20201217-WA0011

संवाददाता विकास यादव

इटावा:दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर ली है चुनौती अब आदित्यनाथ और उनके मंत्री बताये कब और कहाँ शिक्षा और स्वास्थ जैसे मुद्दों पर बहस करनी है:

“दिल्ली के जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ और स्कूल जैसी जैसी सहूलियतों पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक़:”

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी इसकी तैयारियों में जुट गयी है| ज़िले के समस्त पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने इस घोषणा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद दिया।इस मौके पर जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा की उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आई उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है पर अब ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी| अब उत्तर प्रदेश में भी बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी जिसके दिल्ली विकास मॉडल को दुनिया ने सराहा है हम वही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू करेंगे|

उन्होंने कहा की ख़ुशी हो रही है ये देख कर की सिर्फ हमारी चुनावी रण में उतरने के एलान से ही आदित्यनाथ सरकार के मंत्री स्कूल और हॉस्पिटल जैसे मुद्दों पर बात करने लगे है| उन्होंने कहा की दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को सहर्ष स्वीकार कर लिया है| वह आगमी २२दिसंबर को लखनऊ आ रहे है| हम सिद्धार्थ नाथ सिंह जी से अनुरोध करते है की अपनी सुविधानुसार बहस का समय और स्थान निर्धारित कर बता दे, इस मामले में खुली बहस से अब उनको इससे पीछे नहीं हटना चाहिए| प्रदेश और देश को पता चलना ही चाहिए कि किसका शिक्षा और स्वास्थ का मॉडल बेहतर है और किसके दावे खोखले है|

उन्होंने कहा की पार्टी प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाती है कि उत्तर प्रदेश को वही सब सुविधाएं मिलेंगी जो दिल्ली की जनता को मिलती है। मुफ्त बिजली मुफ्त पानी मुफ्त शिक्षा मुफ्त चिकित्सा और २४ घंटे बिजली, मुफ्त पानी, मोहल्ला क्लिनिक, चमचमाते सरकारी स्कूल, महिला सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर कैमरा और रोजगार जैसे तमाम बुनियांदी सुविधाओं पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक़ है वार्ता के समय जिला उपाध्यक्ष इक़रार अहमद, पूर्व जिला सचिव दीपकराज, नगर अध्यक्ष अज़ब सिंह यादव, sc/st अध्यक्ष विनोद कुमार, वंदना मिश्रा, शिवम यादव मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का सामान चोरों ने साफ किया
Next: मेरठ न्यूज: एसएसपी ने किया अचानक निरीक्षण

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d