संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर/इटावा: नगर के निकट गांव में एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह जल गई जिसे सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मायके पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
बलरई थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के रहने वाले रामवीर सिंह पुत्र रामस्वरूप ने शहर के निकट गांव बिलासपुर के सात लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली जसवंतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी 18 वर्षीय पुत्री शिवानी का विवाह तीन महीने पहले किया था हैसियत से ज्यादा दान दहेज के बावजूद विपक्षीगण अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। बीती सुबह 10 बजे करीब विपक्षीगण ने षड्यंत्र के तहत उनकी पुत्री शिवानी पर पेट्रोल डालकर कमरे में रखे सिलेंडर को चालू कर दिया जिससे उनकी पुत्री शिवानी काफी जल गई चीखने चिल्लाने के बाद गांव के लोगों ने भी मदद नहीं की। विपक्षी गण ने पुत्री शिवानी को मारने की नियत से बिजली का करंट भी लगा दिया है जिससे उनकी पुत्री की हालत बेहद गंभीर है और सैफई पीजीआई में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से ही ससुरालीजन मौके से फरार गए।
इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए जा रहे है।